लाइव न्यूज़ :

इज़राइली सेना की गोलीबारी में 3 फलस्तीनी मारे गए, मार्च से हो रहे विरोध-प्रदर्शन में अब तक 238 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 22, 2018 09:08 IST

इज़राइली सेना ने बताया कि तकरीबन 8000 फलस्तीनी सीमा पर स्थित स्थल पर एकत्र हुए थे और वे टायर जला रहे थे तथा सैनिकों पर आग लगाने वाला उपकरण फेंक रहे थे। वह सैनिकों तक नहीं पहुंचा। इज़राइली सेना ने कहा कि उसने संचालनात्मक प्रक्रियाओं के अनुसार गोलीबारी की।

Open in App

गाजा सीमा पर प्रदर्शन और संघर्ष के दौरान इज़राइली गोलीबारी में शुक्रवार को 16 वर्षीय एक किशोर समेत तीन फलस्तीनी मारे गए।

हमास शासित एनक्लेव के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने बताया, ‘‘इस्राइली सैनिकों की ओर से दागी गई गोली किशोर मोहम्मद अल-जाहजूह की गर्दन में लगी।’’ 

कुद्रा और एक अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि अब्दुल अजीज अबु शरिया (28) और नाहर यासीन (40) की अलग-अलग घटनाओं में गोली लगने से मौत हुई। 

इज़राइली सेना ने बताया कि तकरीबन 8000 फलस्तीनी सीमा पर स्थित स्थल पर एकत्र हुए थे और वे टायर जला रहे थे तथा सैनिकों पर आग लगाने वाला उपकरण फेंक रहे थे। वह सैनिकों तक नहीं पहुंचा। इज़राइली सेना ने कहा कि उसने संचालनात्मक प्रक्रियाओं के अनुसार गोलीबारी की।

कुद्रा ने बताया कि 46 फलस्तीनी घायल हुए हैं। इसमें दो पत्रकार और चार प्राथमिक उपचारकर्ता भी शामिल हैं।

गाजा पट्टी में फलस्तीनी 30 मार्च से ही एनक्लेव के इस्लामी शासकों हमास के समर्थन से प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम 238 फलस्तीनी मारे गए हैं। इनमें से ज्यादातर की मौत सीमा पर संघर्ष के दौरान इज़राइली गोलीबारी में हुई है।

इसी अवधि में दो इज़राइली सैनिक भी मारे गए हैं।  

टॅग्स :इजराइलएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों