लाइव न्यूज़ :

मेनका गांधी के कसाइयों को गायें बेचने के आरोप का ISKON ने किया खंडन, ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 27, 2023 11:42 IST

विश्व स्तर पर सबसे प्रभावशाली कृष्ण संप्रदाय के रूप में पहचाने जाने वाले इस्कॉन ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि ये निराधार और झूठे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता गांधी पशु कल्याण के मुद्दों पर सोशल मीडिया पर मुखर रही हैं।मेनका गांधी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा धोखेबाज इस्कॉन है।इस्कॉन के प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने मेनका गांधी के दावों को खारिज कर दिया।

नई दिल्ली: धार्मिक संगठन की तीखी आलोचना करते हुए भाजपा सांसद मेनका गांधी ने हाल ही में कहा था कि इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) अपने गौशालाओं से कसाइयों को कथित तौर पर गायों की बिक्री करता है और वो देश में सबसे बड़ा धोखा है। वहीं, विश्व स्तर पर सबसे प्रभावशाली कृष्ण संप्रदाय के रूप में पहचाने जाने वाले इस्कॉन ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि ये निराधार और झूठे हैं।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता गांधी पशु कल्याण के मुद्दों पर सोशल मीडिया पर मुखर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि देश का सबसे बड़ा धोखेबाज इस्कॉन है। वे गौशालाओं की स्थापना करते हैं जिसके लिए उन्हें गौशाला चलाने के लिए सरकार से असीमित लाभ मिलता है।

इस्कॉन के प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने मेनका गांधी के दावों को खारिज कर दिया और कहा, "इस्कॉन न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर गाय और बैल की सुरक्षा और देखभाल में सबसे आगे रहा है। जैसा कि आरोप लगाया गया है, गायों और बैलों की जीवनपर्यंत सेवा की जाती है, उन्हें कसाइयों को नहीं बेचा जाता है।"

सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए दास ने लिखा, "गौशाला में नियमित आने वाले स्थानीय सांसद और विधायकों के आकलन से इस मामले पर कुछ और रोशनी पड़नी चाहिए। जबकि गांधी ने कहा है कि उन्होंने गौशाला का दौरा किया था, किसी भी कर्मचारी या स्टाफ को उन्हें देखने/मिलने की याद नहीं है।"

टॅग्स :मेनका गाँधीगाय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं रौनक चौधरी?, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh: गाय के साथ बलात्कार, लोगों का फूटा गुस्सा, आरोपी की दुकानों और वाहन में लगाई आग

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतगाय पूजनीय और वध से शांति पर खतरा पैदा होगा?, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने आरोपी नूंह निवासी की जमानत खारिज की, कहा- बार-बार, जानबूझकर और उकसावे की नीयत से अंजाम

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज