लाइव न्यूज़ :

क्या अनुच्छेद-370 के पीछे राजनीति हमारे साफ हवा में सांस लेने के अधिकार से अधिक महत्वपूर्ण हैः सिब्बल

By भाषा | Updated: November 16, 2019 17:26 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रकृति हमारे अपने कुकृत्यों की सजा दे रही है। हमने खुद ही सांस लेने के मौलिक आधार को खतरे में डाल दिया है। अजीबोगरीब नुस्खों को छोड़िये। सहज समाधान को अपनाए।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने दिल्ली सरकार की सम-विषम यातायात योजना पर भी कड़ा प्रहार किया।सरकार को वायु प्रदूषण पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रदूषण के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र को खराब वायु गुणवत्ता पर अधिक ध्यान देना चाहिए जैसा कि उसने अनुच्छेद-370 के मामले में किया था।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई लेकिन इसके बावजूद शहर की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रकृति हमारे अपने कुकृत्यों की सजा दे रही है। हमने खुद ही सांस लेने के मौलिक आधार को खतरे में डाल दिया है। अजीबोगरीब नुस्खों को छोड़िये। सहज समाधान को अपनाए।’’

उन्होंने दिल्ली सरकार की सम-विषम यातायात योजना पर भी कड़ा प्रहार किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के केंद्र के फैसले का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘क्या अनुच्छेद-370 के पीछे राजनीति हमारे साफ हवा में सांस लेने के अधिकार से अधिक महत्वपूर्ण है? हमारी सरकार को वायु प्रदूषण पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए जितना उसने अनुच्छेद-370 के मामले में दिया था।’’ 

टॅग्स :दिल्लीमौसममौसम रिपोर्टकांग्रेसदिल्ली सरकारमोदी सरकारकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप