लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सिंचाई घोटालाः अजित पवार से संबंधित कोई केस नहीं हुआ बंद, ACB ने दी जानकारी  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 25, 2019 16:59 IST

Irrigation scam: लगभग 70,000 करोड़ रुपये का यह घोटाला, पूर्ववर्ती कांग्रेस-एनसीपी के शासनकाल में महाराष्ट्र में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के अनुमोदन और निष्पादन में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से संबंधित है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सिंचाई घोटाले के संबंध में अजित पवार के खिलाफ जांच बंद करने का मामला सामने आया।प्रदेश के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक परमबीर सिंह ने मामले में सफाई दी है।

महाराष्ट्र में सिंचाई घोटाले के संबंध में अजित पवार के खिलाफ जांच बंद करने का मामला सामने आया, जिसके बाद प्रदेश के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक परमबीर सिंह ने सफाई दी और उन्होंने इस अफवाह बताया है। उनका कहना है कि आज जो भी मामले बंद हुए उनमें से कोई भी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से संबंधित नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एसीबी के महानिदेशक परमबीर सिंह ने यह जानकारी दी है। साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि हम सिंचाई संबंधी शिकायतों में लगभग 3000 टेडरों की जांच कर रहे हैं। ये रोजमर्रा की जांचें हैं जो बंद हुई है। जिसमें पहले से जांच चल रही है वह जारी रहेंगी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार के इस घोटाले में संलिप्त होने के सवाल पर एक अधिकारी ने कहा था किसी भी मामले में उनकी भूमिका अभी सामने नहीं आई है। एसीबी नागपुर 17 सिंचाई परियोजनाओं के लिए वीआईडीसी द्वारा आवंटित 302 अनुबंधों की जांच कर रही है। आपको बता दें लगभग 70,000 करोड़ रुपये का यह घोटाला, पूर्ववर्ती कांग्रेस-एनसीपी के शासनकाल में महाराष्ट्र में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के अनुमोदन और निष्पादन में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से संबंधित है। इस मामले में हाल ही में अजित पवार से एसीबी ने पूछताछ कर चुकी है। 

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप