लाइव न्यूज़ :

आइपीएस सुबोध कुमार ने सीबीआई डायरेक्टर का पद संभाला, दो साल के लिए की गई नियुक्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2021 14:02 IST

आइपीएस सुबोध कुमार जायसवाल ने बुधवार को अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) के डायरेक्टर का का पदभार ग्रहण किया। 

Open in App
ठळक मुद्देआइपीएस सुबोध कुमार जायसवाल ने बुधवार को अपनी नई जिम्मेदारी संभालीदो साल के लिये सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया गया पीएम मोदी नीत तीन सदस्यीय चयन समिति ने नाम पर मुहर लगाई

आइपीएस सुबोध कुमार जायसवाल ने बुधवार को अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) के डायरेक्टर का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे सीआईएसएफ के प्रमुख थे। जायसवाल को मंगलवार को दो साल के लिये सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया गया था। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। 

इससे पूर्व महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी जायसवाल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक रहे। वह महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं। सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला का दो साल का कार्यकाल तीन फरवरी को पूरा हो गया था, तब से एजेंसी बिना नियमित प्रमुख के काम कर रही थी। सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा को शुक्ला का कार्यकाल पूरा होने के बाद एजेंसी का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया था। सिन्हा 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। 

तीन सदस्यीय समिति ने लगाई मुहर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत तीन सदस्यीय चयन समिति ने सोमवार को उनके नाम पर मुहर लगाई थी। भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमन तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी इस समिति के सदस्य हैं। 

प्रक्रिया पर जताई आपत्ति

बैठक के दौरान चौधरी ने इस प्रतिष्ठित पद के लिये अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पर आपत्ति जतायी थी। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा था, ‘‘जिस तरीके से चयन की प्रक्रिया अपनाई गई वह समिति के अधिदेश से मेल नहीं खाती है। मुझे 11 (मई) को 109 नाम दिए गए और आज एक बजे तक उनमें से 10 नाम चयनित किए गए तथा चार बजे तक छह नाम तय किए गए। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग का यह लापरवाहीपूर्ण रवैया बहुत ही आपत्तिजनक है।’’  

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे