लाइव न्यूज़ :

नव वर्ष पर यूपी पुलिस की कमान संभालेंगे ओपी सिंह, आज रिटायर हो रहे हैं DGP सुलखान

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 31, 2017 14:21 IST

उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी ओपी सिंह 1 जनवरी 2018 को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया सुलखान सिंह रविवार (31) दिसंबर को रिटायर होने जा रहे हैं और नव वर्ष में नए डीजीपी का पदभार ओपी सिंह संभालेंगे। इस पद के लिए कभी नामों की चर्चा थी, जिसमें ओपी सिंह को यूपी पुलिस की कमान सौंपी जाएगी। जिन नाम की चर्चा की जा रही थी उनमें ओपी सिंह के अलावा शिव कुमार शुक्ला, भावेश कुमार सिंह, प्रवीण सिंह और रजनीकांत मिश्रा का नाम लिया जा रहा था। 

बताया जा रहा है कि नए डीजीपी ओपी सिंह 1 जनवरी 2018 को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।  उनका कार्यकाल जनवरी 2020 तक है। इससे पहले वह सीआईएसएफ में डीजी के पद पर रह चुके हैं। वरिष्ठता के मामले में ओपी सिंह सबसे लंबे कार्यकाल वाले 7वें नंबर के अफसर हैं। पदभार संभालने के बाद वह ढाई साल तक उत्तर प्रदेश में डीजीपी के पद पर रहेंगे।

यूपी पुलिस की कमान संभालने के लिए ओपी सिंह पर योगी सरकार ने भरोसा जताया है। दरअसल, पिछले 10 महीनों में प्रदेश की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की है और लगभग 1000 एनकाउंटर किए हैं, जबकि, 2 हजार अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। ऐसे में ओपी सिंह के लिए बड़ी चुनौती कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की है।

रिटायर हो रहे सुलखान स‍िंह को सितंबर 2017 में रिटायर्मेंट दिया था, लेकिन शासन ने उनको तीन महीने का सेवा विस्तार दिया था। अब उनका सेवा विस्तार 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है