लाइव न्यूज़ :

IPL 2022: पंजाब किंग्स ने CSK को जीत के लिए दिया 188 रनों का लक्ष्य, धवन ने बनाए नाबाद 88 रन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2022 21:37 IST

टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सर्वाधिक 88 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 9 चौके लगाए।

Open in App

PBKS vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 38वें मैच में पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य रखा है। पंजाब ने 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सर्वाधिक 88 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 9 चौके लगाए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मिले न्यौते के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब टीम का पहला विकेट कप्तान मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा।

पंजाब कप्तान महज 21 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 37 रन था। लेकिन तीसरे क्रम में बल्लेबाजी करने आए भनुका राजपक्षे ने बढ़िया बल्लेबाजी की। लेकिन वह अपने अर्धशतक से चूक गए। भनुका ने 32 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं लिविंगस्टोन ने 7 गेंदों में 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं बेयरस्ट्रो 6 रन बनाकर आउट हुए।

चेन्नई की ओर से अनुभवी गेंदबाज ब्रावो ने 4 ओवरों में 42 रन लुटाकर 2 विकेट हासिल किए। जबकि महीश थिकसाना को 1 विकेट मिला। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 32 रन गंवाए। वहीं गेंदबाज मुकेश चौधरी, मिचेल सेंटनर, कप्तान रविंद्र जडेजा और प्रिटोरियस विकेट लेने में नाकाम रहे। बता दें कि टॉस जीतकर सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया था। 

यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई की टीम ने इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि पंजाब ने अंतिम एकादश में तीन बदलाव किये हैं। शाहरुख, खान, नाथन एलिस और वैभव अरोड़ा की जगह संदीप शर्मा, ऋषि धवन और भानुका राजपक्षे को टीम में शामिल किया गया है।  

टॅग्स :आईपीएल 2022पंजाब किंग्सचेन्नई सुपर किंग्सशिखर धवन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटIPL 2026 Points Table: पंजाब ने गुजरात को हराया, देखिए अंक तालिका में 10 टीम किस जगह

क्रिकेटकौन हैं कूपर कोनाली?, आईपीएल डेब्यू में किया धमाका, 44 गेंद 5 चौके, 5 छक्के और  नाबाद 72 रन

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?