लाइव न्यूज़ :

आईओएसएल को नोएडा हवाई अड्डे पर ईंधन बुनियादी ढांचे के निर्माण, संचालन के लिए 30 साल की रियायत दी गई

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर इंडियन ऑयल स्काईटैंकिंग लिमिटेड (आईओएसएल) को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ईंधन के बुनियादी ढांचे के डिजाइन, निर्माण और संचालन के लिए 30 साल की रियायत दी गई है। एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के जेवर में इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अपने बयान में कहा कि रियायत से हवाईअड्डे को विमानन टरबाइन ईंधन प्रभावी कीमत पर मिलने में मदद मिलेगी।

बयान में कहा गया, ''इस समझौते के तहत, आईओएसएल सुविधाओं का निर्माण करेगा, जिसमें 10,000 घन मीटर ईंधन-भंडारण टैंक शामिल होंगे, जिसमें हवाई यातायात की मांग के अनुसार क्षमता को तेजी से बढ़ाने के लिए एक अंतर्निहित लचीलापन होगा।''

इसके मुताबिक, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार हवाई अड्डा और भारत के पहले वास्तविक डिजिटल हवाई अड्डे के निर्माण के वादे को ध्यान में रखते हुए आईओएसएल टिकाऊ विमानन ईंधन को समायोजित करने और आवाजाही को डिजिटल कमान और नियंत्रण केंद्र के माध्यम से प्रबंधन करने में सक्षम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता