लाइव न्यूज़ :

आईएनएक्स मीडियाः सांसद बेटे कार्ति ने कहा- मेरे पिता पी चिदंबरम कभी नहीं मिले पीटर-इंद्राणी मुखर्जी से

By भाषा | Updated: August 22, 2019 12:47 IST

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम पर राजनीति तेज है। सांसद बेटे कार्ति चिदंबरम ने कहा कि मेरे पिता को निशाना बनाया जा रहा है। वह कभी भी प्रमोटर पीटर मुखर्जी या उसकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी से नहीं मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईएनएक्स मीडिया मामले में बुधवार देर रात चिदंबरम की गिरफ्तारी से बाद कार्ति गुरुवार सुबह चेन्नई से यहां पहुंचे।कार्ति ने कहा कि उनके पिता पी चिदंबरम को सीबीआई के समक्ष पेश होने की कोई कानूनी जरूरत नहीं थी।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया के प्रमोटर पीटर मुखर्जी या उसकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी से किसी भी प्रकार का संबंध होने से सिरे से इनकार किया और अपने पिता की गिरफ्तारी को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार दिया।

आईएनएक्स मीडिया मामले में बुधवार देर रात चिदंबरम की गिरफ्तारी से बाद कार्ति गुरुवार सुबह चेन्नई से यहां पहुंचे। दिल्ली हवाईअड्डे से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा,‘‘यह सिर्फ मेरे पिता को निशाना बनाने का मामला नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने का मामला है। मैं जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करूंगा।’’

कार्ति ने कहा कि उनके पिता पी चिदंबरम को सीबीआई के समक्ष पेश होने की कोई कानूनी जरूरत नहीं थी। साथ ही उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि उनके पिता छिपे हुए थे। उन्होंने कहा कि अनेक प्रयासों के बावजूद सीबीआई उनके खिलाफ कोई मामला नहीं ढूंढ पाई।

पूर्व वित्त मंत्री के बेटे ने कहा,‘‘पहली बात कि हमें निशाना बनाया जा रहा है। मेरे पिता को किसी के लिए भी उपलब्ध रहने की कोई कानूनी आवश्यकता नहीं है... मेरे पिता इस सरकार के मुखर आलोचक हैं । मामले का कोई कानूनी आधार नहीं है। आरोप मनगढ़ंत हैं।’’

उन्होंने कहा कि एजेंसी के नियमों के बारे में उन्हें जानकारी है और सीबीआई ने कभी भी किसी को दो घंटे का नोटिस नहीं दिया है। कार्ति ने कहा,‘‘मुझे 20 बार तलब किया गया और चार बार छापे मारे गए। इतनी बार किसी के यहां भी छापे पहीं पड़े लेकिन इसके बावजूद उनके पास कोई मामला नहीं है...हर बार मुझे (समन) में एक सप्ताह का वक्त दिया गया।’’

पीटर और इंद्राणी मुखर्जी से संबंधों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि न तो वह उन्हें जानते हैं और न ही कभी उनसे मिले हैं। कार्ति ने कहा,‘‘ मैं पीटर मुखर्जी से कभी नहीं मिला और न ही इंद्राणी मुखर्जी से मिला हूं, मैं उनसे (इंद्राणी) बस सीबीआई पूछताछ के दौरान बायकुला जेल में मिला था।

किसी से एफआईपीबी (विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड) में नहीं मिला, एफआईपीबी की प्रक्रिया भी नहीं जानता।’’ 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos