लाइव न्यूज़ :

INX मीडिया केसः विशेष CBI अदालत ने इंद्राणी मुखर्जी को दो दिन की रिमांड पर भेजा, बढ़ीं मुश्किलें

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 5, 2018 16:18 IST

आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग केस में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के साथ-साथ आईएनएक्स मीडिया के पूर्व निदेशक पीटर और इंद्राणी मुखर्जी भी आरोपी हैं।

Open in App

शीना बोरा हत्याकांड में जेल की सजा काट रही इंद्राणी मुखर्जी को आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने हिरासत में लेने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्हें सोमवार (5 फरवरी) को कोर्ट में पेश किया और दो दिन की रिमांड पर भी भेज दिया गया। इस मामले में सीबीआई ने पिछले महीने ही इंद्राणी मुखर्जी से पूछताछ भी की थी।

आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग केस में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के साथ-साथ आईएनएक्स मीडिया के पूर्व निदेशक पीटर और इंद्राणी मुखर्जी भी आरोपी हैं। इस मामले को लेकर पिछले दिनों सीबीआई कार्ति के ठिकानों पर भी छापेमारी कर चुकी है। ये कार्रवाई कथित भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्तियों पर कई शहरों में की गई गई थी।

आपको बता दें कि कार्ति चिंदबरम पर पीटर मुखर्जी और उनकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी के मुंबई के मीडिया समूह आइएनएक्स को नियमों को ताक पर रखकर विदेश फंड दिलाकर फायदा पहुंचाने का आरोप लगा था। इसके साथ ही कार्ती चिदंबरम पर 3.5 करोड़ रुपये एफआईपीबी मंजूरी दिलाने के लिए गए थे। इस मामले में जो शिकायत दर्ज कराई गई है, उसमें पी चिदंबरम का नाम नहीं है।

पी चिदंबरम पर कथित तौर पर एफआईपीबी की 18 मई 2007 की बैठक में कंपनी में 4.62 करोड़ रुपये के विदेश प्रत्यक्ष निवेश के लिए एफआईपीबी मंजूरी के आरोप लगे हैं।

सीबीआई के अनुसार आईएनएक्स मीडिया के खिलाफ एफआईपीबी की शर्तों के उल्लंघन करते हुए कर चोरी के एक मामले को रफा-दफा कराने के लिए कार्ती चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया से रिश्वत ली थी।

टॅग्स :सीबीईपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी