लाइव न्यूज़ :

सरकारी कार्यक्रमों में निर्वाचित प्रतिनिधियों को आमंत्रित करना ‘‘अनिवार्य’’ है:नीतीश

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:04 IST

Open in App

पटना, एक दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित सरकारी कार्यक्रमों, शिलान्यास और अन्य समारोहों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना अनिवार्य है।

बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नीतीश मिश्रा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा, ‘‘सभी जिला प्रशासन और राज्य सरकार के विभागों को पहले ही निर्देश दिया जा चुका है कि राज्य सरकार के किसी भी शिलान्यास समारोह या उद्घाटन समारोह में संबंधित क्षेत्रों के विधायकों, विधान परिषद सदस्यों , सांसदों सहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। यह अनिवार्य है।’’

उन्होंने कहा कि शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाओं पर मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और एमएलसी सहित सरकारी अधिकारियों के नाम शामिल करना भी अनिवार्य है।

बिहार विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश करते हुए झंझारपुर से भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों को आमंत्रित किए बिना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से जुड़ी कई परियोजनाओं का हाल में उद्घाटन किया गया ।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हाल में राज्य के कई क्षेत्रों में निर्वाचित प्रतिनिधियों को सूचित किए बिना कई नई परियोजनाएं शुरू की गईं।

इसी तरह की राय व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कहा, ‘‘इन दो योजनाओं के तहत कई परियोजनाओं का उद्घाटन हाल में राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों को सूचित किए बिना किया गया था।’’

उन्होंने कहा,‘‘ सीवान में मेरे निर्वाचन क्षेत्र में मेरी जानकारी के बिना मुख्यमंत्री द्वारा परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।’’

हालांकि आरोपों को खारिज करते हुए बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री जयंत राज ने कहा, ‘‘विभाग सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को ऐसे कार्यों में आमंत्रित करता है। सदस्यों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।’’

इस बीच सदन ने बुधवार को बिहार भूमि दाखिल खारिज संशोधन विधेयक 2021 पारित किया जिससे राज्य में भूमि संबंधी विवादों को कम करने में मदद मिलेगी।

बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने बिहार भूमि दाखिल खारिज संशोधन विधेयक 2021 की मंजूरी की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत