लाइव न्यूज़ :

विशेष नौका पर जूते पहनकर चढ़ने को लेकर अभिनेत्री के खिलाफ जांच

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:00 IST

Open in App

पथानामथिट्टा (केरल), सात सितंबर केरल में एक धारावाहिक की अभिनेत्री के खिलाफ मंदिर की रस्मों के लिए बनी एक विशेष नौका पर बिना पूर्व अनुमति और जूते पहनकर चढ़ कथित तौर पर रीति-रिवाजों का उल्लंघन करने को लेकर जांच शुरू हुई है।

पुथुकुलंगरा पल्लियोडा सेवा समिति की शिकायत पर तिरुवल्ला पुलिस द्वारा अभिनेत्री निमिषा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। समिति अभिनेत्री के विशेष सांप नौका पर जूते पहने हुए चढ़ने से व्यथित थी।

पम्पा नदी में पारंपरिक जल जुलूस के लिए प्रसिद्ध अरनमुला मंदिर द्वारा पल्लीयोदम या सांप नौकाओं का उपयोग किया जाता है।

तिरुवल्ला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री और उसके साथ आये उनके दोस्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पूछताछ के लिए आने के लिए भी कहा गया है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अभिनेत्री ने हालांकि कहा है कि चूंकि वह एक शूटिंग में हैं इसलिए वह कुछ दिनों के बाद पूछताछ के लिए पेश होंगी।

अधिकारी ने कहा कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और ऐसा कोई कदम आगे की जांच के बाद उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह अपराध जमानती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना