लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में बस और टैक्सी सर्विस होगी शुरू, सामाजिक दूरी और मास्क अनिवार्य

By निखिल वर्मा | Updated: May 31, 2020 14:25 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि लॉकडाउन-5 में लोगों को काफी छूट दी जा रही है. हालांकि इस दौरान राज्य के निवासियों को काफी सतर्क रहना होगा.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कल से अनलॉक-1 शुरू होगा और आठ जून से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे.UPSRTC के अधिकारियों के मुताबिक, बस में मास्क पहनने जैसे नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि राज्य में अनलॉक-1 के तहत अंतरराज्यीय बस और टैक्सी सेवाएं बहाल की जाएंगी। इसके अलावा लोगों के समूह में जमा होने पर प्रतिबंध रहेगा। सामाजिक दूरी और मास्क अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 7445 मामले सामने आए हैं और इस वायरस से 201 लोगों ने जान गंवाया है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही नई गाइडलाइंस जारी करेगी।

केंद्र सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन को लेकर नई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत राज्यों को कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्य जगहों पर छूट देने का अधिकार दिया है। हालांकि इस बीच कोविड-19 के बढ़ते केसों के मद्देनजर पंजाब, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु ने अपने यहां 30 जून तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार जल्द ही लॉकडाउन-5 को लेकर नई गाइडलाइंस जारी करेगी। हरियाणा सरकार ने 1 जून से क्या-क्या छूट देने जा रही है, इसकी घोषणा कल करेगी।

केंद्र सरकार ने दी लॉकडाउन में छूट

लॉकडाउन - 4 के खत्म होते ही सरकार ने देश को अब अनलॉक करने की तैयारी कर ली है। लेकिन सभी तरह की पाबंदियां एकसाथ खत्म नहीं की जाएंगी बल्कि तीन चरणों में लॉकडाउन पूरी तरह हटाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे लेकर शनिवार को नई गाइडलाइन जारी की इसके तहत 8 जून के बाद होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थल खुल सकेंगे लेकिन शर्तों के साथ। स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जारी करेगा ताकि इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जाए।

देशभर में सिर्फ कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन रहेगा। स्कूल-कॉलेज खोलने पर फैसला जुलाई में ही किया जाएगा। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने और सिनेमा हॉल जैसी जगहें आम लोगों के लिए खोलने पर सरकार ने फैसला नहीं किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?