लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः नीता मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया डिजिटल प्लेटफॉर्म, जानें नाम, कई फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2021 20:37 IST

International Women's Day: अवसर मिलते ही महिलाएं सफलता का झंडा बुलंद कर देती हैं। आज महिलाएं पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं। महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहम केवल बेटियों के लिए ही लक्ष्मण रेखा की बात क्यों करते हैं।महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं।बेटों को छोटी उम्र से ही महिलाओं के प्रति सम्मान, संयम का पाठ पढ़ाना होगा।

International Women's Day: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘हर सर्किल‘ पेश किया।

उन्होंने एक बयान में कहा कि ‘हर सर्किल’ को महिलाओं से जुड़ी सामग्रियों के लिये विशेष रूप से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह का पहला डिजिटल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण और वैश्विक स्तर पर महिलाओं के उत्थान के लिये काम करना है।

सहभागिता, नेटवर्किंग और आपसी सहयोग के लिये ‘हर सर्किल’ प्लेटफॉर्म महिलाओं को एक सुरक्षित माध्यम प्रदान करेगा। नीता अंबानी ने कहा, “जब महिलाएं महिलाओं का ध्यान रखती हैं, तो अविश्वसनीय चीजें होती हैं। मैं अपने जीवन भर मजबूत महिलाओं से घिरी रही, जिनसे मैंने करुणा, लचीलापन और सकारात्मकता सीखी और बदले में वही सीख मैंने दूसरों को देने का प्रयास किया। मैं 11 लड़कियों के परिवार में पली-बढ़ी, जहां मुझे खुद पर विश्वास करना सिखाया गया।’’

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि हम हर सर्किल डॉट इन के माध्यम से लाखों महिलाओं के लिये समर्थन और एकजुटता का एक विस्तृत सर्किल बना सकते हैं, जिसमें हर महिला का स्वागत होगा। 24x7 वैश्विक नेटवर्किंग, डिजिटल क्रांति और सबके सहयोग से ‘हर सर्किल’ सभी संस्कृतियों, समुदायों और देशों की महिलाओं के विचारों तथा पहलों का स्वागत करेगा।

समानता और सिस्टरहुड इसकी विशेषता होगी।’’ हर सर्किल, डेस्कटॉप और मोबाइल पर खुलने वाली वेबसाइट है। यह गूगल प्ले स्टोर और माई जियो ऐप स्टोर पर मुफ्त उपलब्ध है। हर सर्किल में यूजर्स फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभी यह वेबसाइट अंग्रेजी में उपलब्ध है। बाद में अन्य भारतीय भाषाओं में इसे पेश किया जायेगा। 

टॅग्स :नीता अंबानीमुकेश अंबानीअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसमुंबईसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब