लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार के मामले में भारत की स्थिति में सुधार, ये है दुनिया के भ्रष्ट देश

By स्वाति सिंह | Updated: May 27, 2018 18:49 IST

ग्लोबल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स-2017 की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के 180 देशों की सूची में भ्रष्टाचार के मामले में भारत 81वें पायदान पर है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मई: अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक भ्रष्टाचार के मामले में भारत के हालात पिछले रिकॉर्ड की तुलना में काफी सुधार है। ग्लोबल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स-2017 की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के 180 देशों की सूची में भ्रष्टाचार के मामले में भारत 81वें पायदान पर है।

इस लिस्ट में विश्व के हर देश को नंबर भी दिए गए हैं। जिसके मुताबिक जीरो को सबसे भ्रष्ट देश के लिए और सौ नंबर को भ्रष्टाचार से रहित देश के लिए इस्तेमाल किया गया है। इस रिपोर्ट में भारत को 40 नंबर मिले हैं। बात दें कि साल 2016 में भी यही स्थान मिला था। वहीं इससे पहले साल 2015 में भारत को 38 नंबर मिले थे। ग्लोबल करप्शन की रिपोर्ट में सोमालिया को 180 रैंक के साथ 9 नंबर मिला है। वहीं दक्षिणी सूडान को 179 रैंक तो सीरिया को 178 रैंक मिला है।

वहीं अगर एशिया में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और विपक्ष के नेताओं, प्रशासनिक अफसर की बात करें तो इस रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी मामलों में भारत असुरक्षित हैं। इस सभी मामलों में फिलीपींस, भारत और मालदीव की स्थिति ज्यादा खराब है। रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी देशों में भ्रष्टाचार के नंबर ज्यादा हैं लेकिन प्रेस स्वतंत्रता और पत्रकारों की हत्या के मामले भी ज्यादा है। गौरतलब है कि कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स यानि (सीपीजे) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बीते छह वषों में इन मामलों में 15 पत्रकारों की हत्याएं हुईं।

लिस्ट में न्यूजीलैंड को रैंक वन और 89 नंबर मिला है। इन आकड़ों से पता चलता है कि 180 देशों में न्यूजीलैंड को भ्रष्टाचार में सबसे कम है। इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर डेनमार्क, 88 नंबर के साथ और फिनलैंड, 85 नंबर के साथ हैं।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव