इंटरनेशनल योगा डे: रांची में पीएम मोदी ने हजारों लोगों के साथ किया योग, कहा- इस बार ये शांति और समृद्धि के लिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 21, 2019 07:23 AM2019-06-21T07:23:35+5:302019-06-21T07:30:32+5:30

योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश और पूरी दुनिया को शुभकामना दी। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार यह योग विकास, शांति और समृद्धि के लिए है। इ

internaational yoga day pm modi in ranchi jharkhand live updates | इंटरनेशनल योगा डे: रांची में पीएम मोदी ने हजारों लोगों के साथ किया योग, कहा- इस बार ये शांति और समृद्धि के लिए

इंटरनेशनल योगा डे: रांची में पीएम मोदी ने हजारों लोगों के साथ किया योग, कहा- इस बार ये शांति और समृद्धि के लिए

Highlightsरांची में इंटरनेशनल योग डे के मौके पर मौजूद हैं पीएम मोदीहजारों लोगों की मौजूदगी में पीएम मोदी ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लियादेश भर में विभिन्न जगहों पर मनाया जा रहा है योगा डे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर शुक्रवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची में करीब 35 हजार लोगों के साथ योग किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया गया। 

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, 'मैं पूरी दुनिया के लोगों को इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर शुभकामना देता हूं। मैं आप सबसे योग करने और इसे अपने रोजमर्रा की जिंदगी शामिल करने की गुजारिश करता हूं।'

पीएम मोदी ने साथ ही कहा, 'हम सभी योग के महत्व को जानते हैं। यह हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही है। अब लेकिन हमें योग के अभ्यास को और ऊंचे स्तर पर ले जाना है।' 

योग से पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार यह योग विकास, शांति और समृद्धि के लिए है। इस मौके पर पीएम मोदी ने योग के फायदे भी गिनाये। योग दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह रोहतक में हैं जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में मौजूद हैं।


गुरुवार रात रांची पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी योग दिवस में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार शाम रांची पहुंचे।  झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास और वरिष्ठ मंत्री सीपी सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली से विशेष विमान से रात्रि 10 बजकर 20 मिनट पर रांची पहुंचे।

Web Title: internaational yoga day pm modi in ranchi jharkhand live updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे