लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का न्यायपालिका पर हमला, जिस पर संविधान के रक्षा की जिम्मेदारी वह संवेदनशील मामलों पर निर्णय लेने की जगह खिसका रही है आगे

By शीलेष शर्मा | Updated: September 15, 2019 06:07 IST

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में भय का वातावरण है और निराशा है उसके प्रति विश्वास टूट रहा है जिससे भारत के प्रजातंत्र को गहरी चोट पहुंचेगी.

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में भय का वातावरण है और निराशा है.कांग्रेस का मानना था कि यह व्यक्ति या व्यक्तियों का मामला नहीं, देश के प्रजातंत्र को गंभीर खतरे के संकेत है.

मोदी सरकार और संवैधानिक संस्थाओं पर अब तक सवाल उठा रही कांग्रेस ने आज न्यायपालिका की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला तथा आरोप लगाया कि न्यायपालिका जिस पर भारत के संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी है वह संवेदनशील विषयों पर निर्णय लेने की जगह उनको आगे की तरफ खिसका रही है. जिसमें ना इंकार होता है और ना ही कार्यवाही.पार्टी के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि ऐसे अनेक मामले है जिनमें देरी करने से विश्व में प्रश्नचिन्ह उठते है और भारत की आलोचना हो जाती है.  देश का नागरिक जिसके मौलिक अधिकार हैं वो भी निराश हो रहे है.

आनंद शर्मा ने अपनी बात को साफ करते हुए कहा कि मेरा सीधा इशारा जम्मू कश्मीर के विषय में गठित की गयी संवैधानिक पीठ की ओर है जिसका गठन तो किया गया लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है. देश के कई नागरिक, राजनेता जिनमें कांग्रेस के नेता भी शामिल है और जिनके मौलिक अधिकार है उनके विषय में यह अपेक्षा की जाती है कि न्यायपालिका निष्पक्षता से न्याय करेगी.

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में भय का वातावरण है और निराशा है उसके प्रति विश्वास टूट रहा है जिससे भारत के प्रजातंत्र को गहरी चोट पहुंचेगी.कांग्रेस का मानना था कि यह व्यक्ति या व्यक्तियों का मामला नहीं, देश के प्रजातंत्र को गंभीर खतरे के संकेत है और संवैधानिक प्रजातंत्र के लिए एक चुनौती भी. जरुरत इस बात की है कि प्रजातंत्र में सभी की बात को सुना जाए और वे संस्थाएं जो शासन,प्रशासन और न्याय से जुड़ी हैं उनको बिना किसी संकोच के, भेदभाव और भय के अपना काम करना चाहिए.

गौरतलब है कि कांग्रेस पहले भी न्यायपालिका में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्तियों की आलोचना कर चुकी है लेकिन यह पहला अवसर है जब कांग्रेस ने इशारों ही इशारों में सर्वोच्च न्यायालय पर भी सवाल खड़ा कर दिया है. 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरसुप्रीम कोर्टकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर