लाइव न्यूज़ :

18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2026 09:09 IST

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना की आक्रामक क्षमता में विक्रांत विमानवाहक पोत युद्ध समूह की अहम भूमिका थी।

Open in App
ठळक मुद्देविमानवाहक पोत 262.5 मीटर लंबा और 61.6 मीटर चौड़ा है।जिसका विस्थापन लगभग 45,000 टन है।30 विमानों तक की मेजबानी कर सकता है।

विशाखापट्टनमः ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तानी सेना में हड़कंप करने के बाद 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम दुनिया के 60 देश की सेना देखने को तैयार है। आईएनएस विक्रांत 18 फरवरी से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (आईएफआर) में आकर्षण का केंद्र बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। मित्र देशों की नौसेनाएं भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत को करीब से देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रही हैं। अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना की आक्रामक क्षमता में विक्रांत विमानवाहक पोत युद्ध समूह की अहम भूमिका थी।

विमानवाहक पोत 262.5 मीटर लंबा और 61.6 मीटर चौड़ा

उत्तरी अरब सागर में तैनात विक्रांत विमानवाहक पोत युद्ध समूह ने दबाव बनाने की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पाकिस्तानी नौसेना रक्षात्मक रुख अपनाने और तत्काल युद्धविराम करने पर राजी हो गई। आईएफआर के लिए यह बंगाल की खाड़ी में रवाना होगा। यह विमानवाहक पोत 262.5 मीटर लंबा और 61.6 मीटर चौड़ा है, जिसका विस्थापन लगभग 45,000 टन है।

एमएच 60आर हेलीकॉप्टर और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) सहित 30 विमानों तक की मेजबानी कर सकता

आईएनएस विक्रांत 28 समुद्री मील की अधिकतम गति प्राप्त कर सकता है और इसमें महिला अधिकारियों सहित लगभग 1,600 कर्मियों को समायोजित किया जा सकता है। यह विमानवाहक पोत मिग-29 के लड़ाकू जेट, मिग-29 केयूबी, चेतक, कामोव 31, एमएच 60आर हेलीकॉप्टर और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) सहित 30 विमानों तक की मेजबानी कर सकता है।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

भारत के प्रथम विमानवाहक पोत, आईएनएस विक्रांत (आर11) के नाम पर आईएनएस विक्रांत का नाम रखा गया है, जिसे 1997 में सेवामुक्त कर दिया गया था। पूर्व आईएनएस विक्रांत ने 1961 के गोवा मुक्ति अभियान और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे भारत के नौसेना इतिहास में इसे गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त हुआ।

समुद्री शक्ति, सहयोग और सौहार्द का प्रदर्शन

नौसेना के एक बयान के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (आईएफआर) अंतर्राष्ट्रीय नौसेना प्रतिनिधिमंडलों, जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों का एक औपचारिक सम्मेलन है, जिसके दौरान राष्ट्रपति, सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में, बेड़े की समीक्षा करते हैं। यह आयोजन संप्रभु निगरानी की पुष्टि करते हुए समुद्री शक्ति, सहयोग और सौहार्द का प्रदर्शन करता है।

मिलान 26 में भाग लेने के लिए 135 से अधिक देशों को निमंत्रण भेजा जा चुका

भारत ने इससे पहले 2001 में मुंबई और 2016 में विशाखापत्तनम में आईएफआर की मेजबानी की थी। भारतीय नौसेना के प्रमुख बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास, मिलान (MILAN) का 13वां संस्करण 18 फरवरी से बंगाल की खाड़ी के जलक्षेत्र में पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। मिलान 26 में भाग लेने के लिए 135 से अधिक देशों को निमंत्रण भेजा जा चुका है।

मिलान 26 अभ्यास में मित्र देशों की नौसेनाएं एक साथ आएंगी

मिलान 26 अभ्यास में मित्र देशों की नौसेनाएं एक साथ आएंगी, जिससे पेशेवर संबंधों को मजबूत किया जा सके, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा किया जा सके और समुद्र में सहयोग बढ़ाया जा सके। यह अभ्यास बड़े पैमाने पर बहुपक्षीय अभियानों पर केंद्रित होगा, जिससे एक एकजुट समुद्री बल के रूप में मिलकर काम करने का अमूल्य अनुभव प्राप्त होगा।

भारतीय नौसेना की मित्र देशों के साथ साझेदारी बढ़ती जा रही

पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय नौसेना की मित्र देशों के साथ साझेदारी बढ़ती जा रही है। 60 से अधिक देशों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास (IFR) में भाग लेने पर सहमति जताई है। कई देश अपने युद्धपोतों के साथ भाग ले रहे हैं। भारत ने 2001 में मित्र देशों की नौसेनाओं के लिए अपने बंदरगाह खोलना शुरू किया ताकि वह खुले समुद्र में अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर सके।

भारतीय नौसेना सम्मेलन (IFR) का दूसरा संस्करण 2016 में विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था

पहला IFR 2001 में आयोजित किया गया था। 17 फरवरी, 2001 को तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने INS सुकन्या से बेड़े का निरीक्षण किया था। पहले IFR में 20 देशों के 97 युद्धपोतों ने भाग लिया था, जिनमें 73 भारतीय और 24 विदेशी युद्धपोत शामिल थे। भारतीय नौसेना सम्मेलन (IFR) का दूसरा संस्करण 2016 में विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था।

कुल मिलाकर 50 देशों के लगभग 100 युद्धपोत आए

जहाँ बंगाल की खाड़ी में पहले से कहीं अधिक देशों की नौसेनाओं ने भाग लिया था। कुल मिलाकर 50 देशों के लगभग 100 युद्धपोत आए थे। भारतीय जलक्षेत्र में युद्धपोतों का यह अब तक का सबसे बड़ा जमावड़ा था। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ आईएनएस सुमित्रा से बेड़े का निरीक्षण किया था।

टॅग्स :भारतीय नौसेनानेवीआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?