भय्यू महाराज खुदकुशी मामले में पूछताछ शुरू, पत्नी आयुषी के पुराने हॉस्टल पहुंची पुलिस

By स्वाति सिंह | Published: June 14, 2018 08:45 PM2018-06-14T20:45:51+5:302018-06-14T21:00:16+5:30

जांच के लिए पुलिस इंदौर के एक हॉस्टल पहुंची। बताया जा रहा है कि शादी से पहले भय्यू महाराज डॉ आयुषी के साथ यही रहते थे।

Inquiry in Bhuiyi suicide case, police reached the old hostel of the wife | भय्यू महाराज खुदकुशी मामले में पूछताछ शुरू, पत्नी आयुषी के पुराने हॉस्टल पहुंची पुलिस

भय्यू महाराज खुदकुशी मामले में पूछताछ शुरू, पत्नी आयुषी के पुराने हॉस्टल पहुंची पुलिस

इंदौर, 14 जून: भय्यू महाराज की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसी मामले में गुरुवार को पुलिस इंदौर के एक हॉस्टल पहुंची। बताया जा रहा है कि शादी से पहले भय्यू महाराज डॉ आयुषी के साथ यही रहते थे। खबरों की माने तो पुलिस की जांच से पता चला है कि बीते कुछ सालों में भय्यू महाराज ने अपनी कई संपत्तियां बेची थीं। इसके अलावा यह पता चला है कि आयुषी के दो लड़कों के साथ दोस्ती भी थी। जिनसे अभी पूछताछ होनी है। मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। उन्होंने खुद को गोली मारी थी। इसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: राज्यमंत्री का पद नहीं चाहते थे भय्यूजी महाराज, शिवराज सरकार के घोटालों से थे दुखी: दिग्विजय सिंह

जिसके बाद मध्य प्रदेश आध्यात्मिक गुरू भय्यू जी महाराज का पार्थिव शरीर को मेघदूत मुक्तिधाम पर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उनकी बेटी कुहू ने उन्हें मुखाग्नि दी। उससे पहले उनकी बॉडी को बांबे हॉस्पिटल से उनके घर 'शिवनेरी' लाया गया था। उनके शिष्यों और बाकी लोगों के दर्शन के लिए उनकी बॉडी को फिर सूर्योदय आश्रम ले जाया गया। भय्यूजी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए देश-विदेश के अलग-अलग हिस्से से लोग आए हुए हैं। 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: भय्यूजी महाराज का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, बेटी ने दी मुखाग्नि

कौन थे भय्यूजी महाराज
साल 1968 में भय्यूजी महाराज का जन्म शुजालपुर के एक किसान परिवार में हुआ था। उऩका असली नाम उदयसिंह देखमुख था। पहले वो फैशन और मॉडलिंग की दुनिया से जुड़े थे लेकिन बाद में उन्होंने सबस छोड़ आध्यातम को अपनाया था। इंदौर में बापट चौराहे पर उनका आश्रम है जहां से वे अपने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों का संचालन करते थे। भय्यूजी महाराज की पहली पत्नी का नाम माधवी था, जिनका निधन साल 2015 में निधन हुआ था। भय्यूजी महाराज और उनकी पहली पत्नी माधवी से एक बेटी है, जिसका नाम कुहू है और वो पुणे में पढ़ाई करती है। इसी साल 30 अप्रैल को भय्यूजी महाराज ने आश्रम में रहने वाली डॉ। आयुषी से दूसरी शादी की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: Inquiry in Bhuiyi suicide case, police reached the old hostel of the wife

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे