लाइव न्यूज़ :

नॉर्दर्न फ्रंटियर पर बुनियादी ढांचा विकास के लक्ष्य को तीन-चार साल में प्राप्त कर लेना चाहिए: रावत

By भाषा | Updated: March 26, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि भारत नॉर्दर्न फ्रंटियर के पास बुनियादी ढांचा विकास को गति प्रदान करने में समर्थ रहा है और उसे अगले तीन-चार वर्षों में अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेना चाहिए।

इंडिया इकॉनोमिक कांक्लेव के एक सत्र के दौरान जनरल रावत ने कहा कि सरकार पिछले चार-पांच वर्षों से उत्तरी सीमा के पास बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर व्यापक तौर पर ध्यान केंद्रित कर रही है और वह दिन दूर नहीं है जब भारत भी पड़ोसी देश की तरह ही अवसरंचना विकास में बराबरी पर होगा।

उन्होंने कहा, '' मुझे लगता है कि जिस तरह सीमा के दूसरी तरफ कार्य किया जा रहा है, उसी गति में अब हम भी बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी ला सकेंगे। हमें अगले तीन-चार वर्षों में अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेना चाहिए।''

हिंद महासागर में चीन के अधिक मुखर होने के सवाल पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) ने कहा कि अगर कोई भी देश इस क्षेत्र में भारत को चुनौती देता है तो हमारा देश अकेला नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, '' भारत को उन देशों से स्वाभाविक तौर पर समर्थन मिलेगा जो स्वयं भी हिंद महासागर को व्यापार एवं अन्य मुद्दों के लिए उपयोग कर रहे हैं। मेरा मानना है कि चीन जो भी कर रहा है, उसे लेकर हमें अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है।''

सीडीएस ने जोर देकर कहा, '' हिंद महासागर में होने वाली हर गतिविधि का बचाव करने की जिम्मेदारी केवल हमारी नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा