लाइव न्यूज़ :

महंगाई की मार, 14 साल के बाद बढ़े दाम, माचिस की डिब्बी की कीमत दो रुपये, अब 36 नहीं 50 तीलियां

By भाषा | Updated: October 24, 2021 19:14 IST

उपभोक्ताओं को अब एक डिब्बे में ज्यादा तीलियां मिलेंगी। पहले डिब्बे में 36 तीलियां होती थीं और अब इनकी संख्या 50 होगी।

Open in App
ठळक मुद्देउद्योग संगठन ने रविवार को यह जानकारी दी।दिसंबर से माचिस की डिब्बी की कीमत मौजूदा एक रुपये के बजाय अब दो रुपये होगी।कच्चे माल की कीमत में वृद्धि हुई है जिससे उत्पादन की लागत में उछाल आया है।

चेन्नईः इस साल एक दिसंबर से माचिस की डिब्बी की कीमत मौजूदा एक रुपये से बढ़कर दो रुपये हो जाएगी। इसकी वजह निर्माण लागत बढ़ने और कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि होना है। उद्योग निकाय ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उपभोक्ताओं को दो रुपये में मिलने वाली डिब्बी में 36 की जगह 50 तीलियां होंगी।

'नेशनल स्मॉल मैचबॉक्स मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन' के सचिव वी एस सेतुरतिनम ने कहा कि प्रस्तावित मूल्य वृद्धि 14 साल के अंतराल के बाद होने जा रही है। उन्होंने कहा कि कच्चे माल की कीमत में वृद्धि हुई है, जिससे उत्पादन की लागत तेजी से बढ़ी है। सेतुरतिमन ने कहा, ''हमारे पास बिक्री (अधिकतम खुदरा मूल्य) मूल्य बढ़ाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।

सभी 14 प्रमुख कच्चे माल की कीमत में वृद्धि हुई है। एक किलो रेड फॉस्फोरस 410 रुपये से बढ़कर 850 रुपये, वैक्स 72 रुपये से 85 रुपये, पोटाशियम क्लोरेट 68 रुपये से 80 रुपये, स्प्लिंट्स 42 रुपये से बढ़कर 48 रुपये हो गया है। बाहरी बॉक्स 42 रुपये से 55 रुपये और इनर बॉक्स 38 रुपये से बढ़कर 48 रुपये का हो गया है।

इस तरह सभी कच्चे माल की कीमत कई गुना बढ़ गई है।'' उन्होंने कहा, ''ईंधन की कीमतों में वृद्धि भी एक कारक है। इससे परिवहन लागत में वृद्धि हुई है। इसलिए, 1 दिसंबर से एक माचिस की कीमत मौजूदा 1 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये (अधिकतम खुदरा मूल्य) कर दी जाएगी।'' उन्होंने कहा, ''लगभग छह महीने के बाद हम स्थिति की समीक्षा कर सकते हैं।

2007 में, कीमत पचास पैसे से बढ़ाकर 1 रुपये प्रति माचिस की गई थी।'' हालांकि, सेतुरतिनम ने कहा कि जब कीमत दो रुपये हो जाएगी तो माचिस की तीलियों की संख्या वर्तमान 36 से बढ़ाकर 50 कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मूल्य वृद्धि से उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण पैदा हुई स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी और सभी संघों के साथ विचार-विमर्श के बाद बढ़ोतरी का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि करीब पांच लाख लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से माचिस उद्योग पर निर्भर हैं और कार्यबल में 90 फीसदी महिलाएं हैं। तमिलनाडु माचिस की डिब्बियों का एक प्रमुख निर्माता है और कोविलपट्टी, सत्तूर, शिवकाशी, थिउरथंगल, एट्टायापुरम, कज़ुगुमलाई, शंकरनकोइल, गुडियाट्टम और कावेरीपक्कम प्रमुख उत्पादन केंद्र हैं। राज्य में लगभग 1,000 माचिस इकाइयां हैं, जिनमें छोटे और मध्यम माचिस निर्माता भी शामिल हैं।

टॅग्स :Tamil Nadudelhi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos