लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में 250 से 270 आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में: लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 24, 2018 14:21 IST

म्मू-कश्मीर में करीब 270 आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। ये अहम जानकारी लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट ने दी है। भट्ट ने कहा कि करीब 270 आतंकी घाटी में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।

Open in App

श्रीनगर, 24 जून। जम्मू-कश्मीर में करीब 270 आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। ये अहम जानकारी लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट ने दी है। भट्ट ने कहा कि करीब 270 आतंकी घाटी में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। हमारी खूफिया रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त 250 से 270 आतंकी यहां सक्रिय है जो हमारी हिट लिस्ट में है। 

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीरः घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट का कहर, 22 आतंकियों की लिस्ट तैयार, 1 ढेर

उन्होंने कहा कि, आतंकियों के खिलाफ हमारा ऑपरेशन ऑल आउट जारी है। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद के अलावा एनएसजी की भी मदद ली जा रही है। हमारी प्राथमिकता घाटी में शांति कायम करना है। जम्मू-कश्मीर में हो रही आंतकी गतिविधियों पर केंद्र सरकार का रूख सख्त है। आतंक के खिलाफ सेना ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' शुरू किया है। इसके तहत सेना ने 22 खूंखार आंतकियों की लिस्ट तैयार की है।22 आंतकियों में से एक आंतकी को सेना 22 जून को मार दिया था। मार गए आतंकी की पहचान दाउद अहमद सोफी के तौर पर की गई थी। वो इस्लामिक स्टेट के लिए काम करता था। सेना द्वारा तैयार किए गए इस लिस्ट में हिजबुल मुजाहिद्दीन के 11, लश्कर-ए-तैयबा के सात, जैश-ए-मोहम्मद के दो और अंसार गजावत उल-हिंद के आतंकी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: इस्लामिक स्टेट सरगना समेत 4 आतंकी ढेर, सेना का जारी है ऑपरेशन ऑलआउट-2

22 आतंकियों की लिस्ट में अंसार गजावत उल-हिंद का आतंकी जाकिर मूसा, लश्कर आतंकी मोहम्मद नावेद जट, हिजबुल मुजाहिद्दीन प्रमुख डॉक्टर सैफुल्ला, अल्ताफ कचरू उर्फ मोइन-उल-इस्लाम, समीर अहमद जैसे नाम शामिल हैं। इनमें ज्यादातर आतंकी कश्मीर के ही रहने वाले हैं, कुछ पाकिस्तान से भी हैं।  

इसके अलावा केंद्र सरकार ने ये भी फैसला किया है कि 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत मारे जाने वाले आतंकियों की लाश मुठभेड़ वाली जगह ही दफनाई जाएगी। लाश को उनके परिवार वालों को नहीं सौंपा जाएगा। आतंकियों के जानजा में उमड़ने वाली भीड़, शहीदों जैसा मिलने वाला ट्रीटमेंट, जिससे की घाटी में नए युवक गुमराह होते हैं। इस देखते हुे सरकार ने ये फैसला किया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ