लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी और अमरिंदर सिंह में कैप्टें‍सी की जंग, पंजाब में लगे ऐसे पोस्टर

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 3, 2018 12:42 IST

एक चुनावी बैठक में जब सिद्धू से कैप्टन की नाराजगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उन्होंने जवाब में कहा- कौन कैप्टन। उन्होंने इस तरह से कैप्टन अमरिंदर सिंह को नकार दिया जैसे वे जानते ही नहीं हो।

Open in App

कांग्रेस आलाकमान और पंजाब की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह में एक बार फिर से आपसी मतभेद उजागर हो रहे हैं। इस बार मोहरे नवजोत सिंह सिद्धू बने हैं। हाल ही में पंजाब की कैबिनेट में शा‌मिल मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन को अपना नेता मानने से इंकार दिया।

इसके बाद से यह विवाद तेज हो गया है। सोमवार को लुधियाना में कई जगहों पर ऐसे पोस्टर दिखाई दिए जिनमें "पंजाब का कैप्टन, साडा कैप्टन" यानी पंजाब का कैप्टन हमारा कैप्टन के पोस्टर लगे दिखाई दिए।

इससे आपसी मतभेद खुलकर उभर आया। असल में बीते कुछ दिनों से नवजोत ‌सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह में मतभेद की स्थिति है। कैप्टन अमरिंदर के मना करने के बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू ने दो-दो बार पाकिस्तान की यात्राएं कीं।

इसके बाद एक चुनावी बैठक में जब सिद्धू से कैप्टन की नाराजगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उन्होंने जवाब में कहा- कौन कैप्टन। उन्होंने इस तरह से कैप्टन अमरिंदर सिंह को नकार दिया जैसे वे जानते ही नहीं हो।

इतना ही नहीं उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि हमारे कैप्टन तो राहुल गांधी हैं। कैप्टन अमरिंदर ‌सिंह तो आर्मी में कैप्टन थे। ऐसे में ऐसी खबरें जोड़ पकड़ रही हैं कि सिद्धू राहुल गांधी के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं। इसी मसले को लेकर पंजाब में पोस्टर लगने लगे हैं।

उल्लखनीय है‌ कि बीजेपी पहले से यह आरोप लगाती रही है‌ कि पंजाब में अमरिंदर सिंह अपनी कांग्रेस चलाते हैं। पीएम मोदी ने खुद ही कई बार मंचों से यह कहा कि ये दोनों एक दूसरे को अपना नहीं मानते।

हालांकि मसले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वे मसले को कैप्टन से मिलकर सुलझा लेंगे। फिलहाल वे चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। ले‌किन वे कैप्टन से मिलकर मसले को सुलझा लेंगे।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंहराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी