लाइव न्यूज़ :

"आप लोगों का शुक्रिया....आप लोगों की वजह से हिफाजत है", मध्य प्रदेश के शिवपुरी में मीडिया से बोला कुख्यात माफिया अतीक अहमद, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 12, 2023 08:28 IST

इससे पहले साबरमती जेल से निकलते ही माफिया अतीक अहमद ने यह दावा किया था ये लोग मुझे मारना चाहते है। उसने अपनी एनकाउंटर होने की आशंका जताई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के शिवपुरी में कुख्यात माफिया अतीक अहमद ने मीडिया से बात की है।इस दौरान उसने मीडिया का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि आप लोगों की वजह से हिफाजत है। बता दें कि अतीक का काफिला कुछ देर बाद झांसी पहुंच जाएगा।

भोपाल: कुख्यात माफिया अतीक अहमद को एक बार फिर से साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। इस बार भी अतीक को उसी रूट से लाया जा रहा है जिस रूट से कुछ दिन पहले उसे यूपी लाया गया था। राजस्थान होते हुए  उसका काफिला बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश के शिवपुरी पहुंच गया है। इस दौरान अतीक ने मीडिया से बात की है और कहा है कि आप लोगों के वजह से ही मैं जिंदा हूं। 

इससे पहले जेल से निकलते ही अतीक ने फिर दावा किया था ये लोग मुझे मारना चाहते है। उन्होंने अपनी एनकाउंटर की आशंका जताई थी। बता दें कि अतीक के काफिले के साथ मीडिया भी चल रही है और अब से कुछ ही देर में माफिया का काफिला झांसी में प्रवेश करने वाला है। 

क्या कहा अतिक अहमद ने

जैसे ही अतीक अहमद का काफिला मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पहुंचा है, माफिया ने यहां मीडिया से बात की है और शुक्रिया अदा किया है। दरअसल, जब रास्ते में जब अतीक का काफिला रूका था और वह गाड़ी में उठकर बैठ रहा था तो वहां मौजूद कुछ मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा और कहा कि आपको कुछ बोलना है। इस पर अतीक ने जवाब दिया और कहा है कि आप लोगों को शुक्रिया। 

ऐसे में मीडियाकर्मियों द्वारा और भी सवाल पूछे जाने पर अतीक ने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन उसने यह जरूर कहा है कि आप लोगों के वजह से हिफाजत है। अतीक के इस बयान के बाद उसे गाड़ी से उतार कर एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। इस दौरान मीडिया वालों ने उससे कई सवाल पूछे लेकिन वह एक का भी जवाब नहीं दिया है। 

तकनीकी खराबी के कारण रास्ते में रूका था काफिला

अतीक अहमद को अहमदाबाद से प्रयागराज ले जा रही उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के काफिला के एक वाहन में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण यह राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक थाने में करीब एक घंटे रूका रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। बिछीवाड़ा थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक नारा सिंह ने बताया कि काफिले के अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले मंगलवार शाम को अतीक को करीब एक घंटे तक थाने की हवालात में रखा गया था।

 उन्होंने बताया कि एक वाहन में कुछ तकनीकी खराबी के कारण काफिले को रोका गया था। बाद में जिस पुलिस वैन में अतीक मौजूद था उसे थाने ले जाया गया। उन्होंने कहा कि थाने में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। सिंह ने कहा कि गाड़ी की मरम्मत के बाद काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोMadhya Pradeshराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव