लाइव न्यूज़ :

Congress Infaltion Protest: राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसद हिरासत में, पुलिस पर लगाया घसीटने और मारने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2022 13:12 IST

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इस तानाशाह सरकार को डर लग रहा है। भारत के हालत से, कमरतोड़ महंगाई और ऐतिहासिक बेरोज़गारी से, अपनी नीतियों से लायी बर्बादी से। जो सच्चाई से डरता है, वो ही आवाज़ उठाने वालों को धमकाता है!’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेताओं ने महंगाई के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला था। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और हिरासत में ले लिया है। इस बीच राहुल गांधी ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए है।

Congress Infaltion Protest: महंगाई के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक मार्च करते हुए जा रहे राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी के साथ अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह और गौरव गोगोई समेत तमाम सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है और इन लोगों को बस में बैठा दिया गया है। 

इस दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप भी लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को घसीटा है और कुछ लोगों को मारा भी है। उन्होंने यह भी कहा आप लोग देख रहे है कि यह लोकतंत्र की हत्या हो रही है। 

राहुल गांधी ने आगे यह भी कहा कि सरकार और पुलिस महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन भी नहीं करने दे रहे है। 

प्रियंका गांधी ने निकाला मार्च

उधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी अपनी कार्यकर्ताओं को लेकर पीएम हाउस की ओर बढ़ी थी। इस बीच पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकना चाहा है। ऐसे में पुलिस और कांग्रेस नेताओं के साथ झड़प भी देखने को मिली है। 

पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी को रास्ते में रोकने पर वह जमीन पर ही बैठ गई है और वहां से उठने का नाम नहीं ले रही है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारे भी लगा रहे है। 

राहुल गांधी ने क्या ट्वीट किया था

इस पर बोलते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस तानाशाह सरकार को डर लग रहा है। भारत के हालत से, कमरतोड़ महंगाई और ऐतिहासिक बेरोज़गारी से, अपनी नीतियों से लायी बर्बादी से। जो सच्चाई से डरता है, वो ही आवाज़ उठाने वालों को धमकाता है!’’ 

वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘आज एक बार फिर कांग्रेस सांसदों को महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया गया। विजय चौक पर हमें पुलिस वैन में भर दिया गया। एक चीज साफ है, जो डरते हैं वही डराने का प्रयास करते हैं!’’  

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसPoliceप्रियंका गांधीमुद्रास्फीतिनौकरीबेरोजगारीUnemployment
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos