लाइव न्यूज़ :

इंद्रेश कुमार का दावा, गत वर्षों में संघ के प्रति ईसाई समुदाय की सोच में बदलाव आया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 01:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने सोमवार को दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में संघ के प्रति ईसाई समुदाय की सोच में बदलाव आया है क्योंकि इन्होंने महसूस किया कि संगठन से 'नफरत' करने से उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ।

कुमार ने यहां 'ग्लोबल एंग्लिकन फ्यूचर कॉन्फ्रेंस' और 'एंग्लिकन बिशप काउंसिल ऑफ इंडिया' के तत्वावधान में क्रिसमस मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा कि देश में आरएसएस के प्रति ईसाई समुदाय की सोच में बदलाव और राष्ट्रवाद के विचार के साथ ''एक नया भारत जन्म ले रहा है।''

वहीं, अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में संघ के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य ने सोमवार को कहा कि संघ के लाखों स्वयंसेवकों ने कोविड-19 महामारी के दौरान संकटग्रस्त लोगों की मदद की है।

वैद्य ने आरएसएस के गुजरात मुख्यालय में संघ की ''सेवागाथा'' वेबसाइट के गुजराती संस्करण की शुरुआत के मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि लगभग साढ़े पांच लाख स्वयंसेवकों ने महामारी के दौरान संकटग्रस्त लोगों की मदद की, यह जानने के बावजूद कि ये संक्रमण उनके लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी