लाइव न्यूज़ :

भारत का पहला डिजिटल एड्रेस सिटी बनेगा इंदौर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल से शुरू हुआ नया युग

By रुस्तम राणा | Updated: November 3, 2025 16:21 IST

यहां कुल 7185 संपत्तियों को डिजिटल एड्रेस प्लेट देने की प्रक्रिया पूरी की गई, जिनमें आवासीय, वाणिज्यिक, मिश्रित उपयोग की इमारतें, खुले प्लॉट, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल और धार्मिक स्थल शामिल थे।

Open in App

इंदौर: स्वच्छता के बाद अब इंदौर देश को डिजिटल पहचान का नया मॉडल देने जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में नगर निगम ने देश की पहली डिजिटल पता प्रोजेक्ट स्कीम का पायलट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब इसका विस्तार वार्ड 71, 79 और 83 में किया जाएगा। वार्ड 82 के सुदामा नगर क्षेत्र में आरंभ यह पायलट प्रोजेक्ट नवंबर के पहले सप्ताह में संपन्न हुआ। 

यहां कुल 7185 संपत्तियों को डिजिटल एड्रेस प्लेट देने की प्रक्रिया पूरी की गई, जिनमें आवासीय, वाणिज्यिक, मिश्रित उपयोग की इमारतें, खुले प्लॉट, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल और धार्मिक स्थल शामिल थे। इनमें से 3924 संपत्तियों को यूनिक आईडी जारी की जा चुकी है, 2545 संपत्तियों की आईडी निर्माणाधीन हैं। साथ ही 250 नई संपत्तियां सूची में जोड़ी गईं, जबकि 466 डुप्लीकेट रिकॉर्ड्स की पहचान की गई।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस परियोजना को सीएसआर फंड से पूरा किया जा रहा है ताकि नागरिकों पर किसी तरह का आर्थिक बोझ न पड़े। 

उन्होंने कहा कि यह योजना डिजिटल इंडिया की दिशा में इंदौर का ऐतिहासिक कदम साबित होगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक घर को एक यूनिक डिजिटल एड्रेस प्लेट दी जा रही है, जिस पर लगा क्यूआर कोड स्कैन करते ही संपत्ति से जुड़ी मूलभूत जानकारी जैसे पता, स्वामित्व और वेरिफिकेशन स्थिति तुरंत दिखाई देगी। प्रशासन ने इस समस्त डेटा को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की है।

महापौर ने कहा कि जिस तरह इंदौर ने स्वच्छता अभियान में देश को दिशा दी, अब डिजिटल एड्रेस सिस्टम के माध्यम से डिजिटल प्रशासन का नया मॉडल प्रस्तुत करेगा। यह परियोजना न केवल तकनीकी प्रगति का प्रतीक है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और नागरिक सुविधा को नई ऊंचाई देने वाली पहल भी है।

टॅग्स :इंदौरMadhya PradeshDigital
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए