लाइव न्यूज़ :

'स्वच्छ सर्वेक्षण 2020' की की दौड़ में इंदौर का दबदबा कायम, भोपाल पिछड़ा, महापौर ने शहरवासियों को दी बधाई

By भाषा | Updated: December 31, 2019 20:33 IST

"स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020" की तिमाही रैंकिंग से पता चलता है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल साफ-सफाई की दौड़ में पिछड़ गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार तीन बार देश के सबसे साफ-सुथरे शहर का खिताब हासिल करने वाले इंदौर ने "स्वच्छता सर्वेक्षण 2020" शुरू होने से ऐन पहले सफाई के इस सालाना मुकाबले में बढ़त बना ली है।आगामी चार जनवरी से शुरू होने जा रहे इस सर्वेक्षण की दो आरंभिक रैंकिंग में मध्यप्रदेश का यह सबसे बड़ा शहर देश भर में अव्वल रहा है।

लगातार तीन बार देश के सबसे साफ-सुथरे शहर का खिताब हासिल करने वाले इंदौर ने "स्वच्छता सर्वेक्षण 2020" शुरू होने से ऐन पहले सफाई के इस सालाना मुकाबले में बढ़त बना ली है। आगामी चार जनवरी से शुरू होने जा रहे इस सर्वेक्षण की दो आरंभिक रैंकिंग में मध्यप्रदेश का यह सबसे बड़ा शहर देश भर में अव्वल रहा है। इन नतीजों के बाद इंदौर की महापौर ने शहरवासियों को बधाई दी है।आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दो स्वच्छ सर्वेक्षण लीगों (अप्रैल से जून और जुलाई से सितंबर) के ये तिमाही आधारित नतीजे मंगलवार को नयी दिल्ली में घोषित किये।इन नतीजों से उत्साहित इंदौर की महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ ने ट्विटर पर शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा, "अब मुख्य परीक्षा की घड़ी आने वाली है। आगामी चार से 31 जनवरी तक स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 चलेगा। हमें इस सर्वेक्षण में भी प्रथम आना है और स्वच्छता का चौका लगाना है।""स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020" की तिमाही रैंकिंग से पता चलता है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल साफ-सफाई की दौड़ में पिछड़ गयी है। इस लीग की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) रैकिंग में भोपाल 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में इंदौर के बाद दूसरे स्थान पर था। लेकिन इस श्रेणी के शहरों की दूसरी तिमाही रैंकिग (जुलाई से सितंबर) में भोपाल तीन पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गया।"स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020" की पहली और दूसरी तिमाही रैकिंग में एक से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मध्यप्रदेश का खरगोन शीर्ष तीसरे स्थान पर बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इस लीग के तीसरे चरण (अक्टूबर से दिसंबर) के नतीजे आने बाकी हैं।"स्वच्छ सर्वेक्षण 2020" में अच्छी रैकिंग हासिल करने के लिये प्रतिभागी शहरों को इसकी तीनों लीगों में भी उम्दा प्रदर्शन करना जरूरी है जिनके जरिये साफ-सफाई की स्थिति को अलग-अलग पैमानों पर लगातार आंका जाता है। 

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?