लाइव न्यूज़ :

Indore Rain: दूसरे को मना करते समय शख्स खुद बह गया तेज बहाव में, पैर फिसलने से उफनते नालों में बही महिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2022 13:35 IST

Indore Rain: आपको बता दें कि इंदौर में मंगलवार देर शाम से शुरु हुई थी बारिश जो गुरुवार सुबह में जाकर रूकी है। इस दौरान कई जान और माल के नुकसान होने की बात भी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश के कारण इंदौर में दो लोग बह गए है जिनका अभी तक कोई पता नहीं मिला है। इससे पहले शहर में कल कुछ कारों के बह जाने की भी खबर सामने आई थी।लगातार दो दिन के बाद आज इंदौर में मौसम साफ है और लोगों को बारिश से राहत मिली है।

Indore Rain:इंदौर में भारी बारिश के बाद अलग-अलग दुर्घटनाओं में 26 वर्षीय महिला समेत दो लोग उफनते नालों में बह गए और दोनों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। 

दूसरे को मना करने में युवह बह गया खुद

मामले में बोलते हुए चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी अभय नेमा ने बताया, "क्षेत्रीय नागरिकों ने हमें बताया है कि जाकिर खान (24) सिरपुर क्षेत्र में उफनते नाले में बुधवार को दोपहर में दुर्घटनावश बह गया, जब वह दूसरों को इस नाले में उतरने से रोक रहा था।" उन्होंने बताया कि गोताखोरों और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की मदद से युवक की तलाश जारी है। 

पैर फिसलने से महिला गिरी नाले में

पुलिस के मुताबिक, एक अन्य हादसे में बाणगंगा क्षेत्र में दुर्गा जायसवाल (26) बुधवार रात नाले में बह गई। बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया,"यह महिला नाले से सटे घर में रहती थी। छत से कचरा फेंकने के दौरान उसका अचानक पैर फिसला और वह नाले में गिर गई।" 

उन्होंने बताया कि बारिश के पानी से उफन रहे नाले में महिला की तलाश जारी है। 

इंदौर में आज मौसम साफ है

इस बीच, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घण्टों के दौरान इंदौर में बारिश का जोर कम हुआ है। शहरवासियों ने मंगलवार देर शाम से जारी भारी बारिश से गुरुवार सुबह बड़ी राहत महसूस की और वे अपेक्षाकृत साफ मौसम में नींद से जागे। 

कल बह गई थी कारें

इससे पहले कल यानी बुधवार को कुछ वीडियो सामने आए थे जिसमें कार बहते हुए दिखाई दी थी। इसके अलावा कई और ऐसे मामले सामने आए थे जिसमें कई और कारों के बहने की बात सामने आई थी। 

वीडियो में यह देखा गया था कि कैसे कार तेज बहाव का सामना नहीं कर पाया था और पानी में बह गया था। 

टॅग्स :Madhya Pradeshइंदौरमानसूनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?