लाइव न्यूज़ :

“हमारी सवारी-भरोसे वाली” और “पटरी की पाठशाला” अभियान का भव्य शुभारंभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 16:34 IST

मध्य प्रदेश में इंदौर और उज्जैन के डॉ. अम्बेडकर नगर एवं रतलाम की ऐतिहासिक सफलता के बाद झाबुआ जिले के मेघनगर में पाँचवें चरण के रूप में “हमारी सवारी–भरोसे वाली” एवं “पटरी की पाठशाला” अभियान का भव्य शुभारंभ — जनसहभागिता, सामाजिक जागरूकता एवं पुलिस–जनविश्वास का सशक्त उदाहरण।

Open in App
ठळक मुद्देजीआरपी थाना मेघनगर (रेलवे स्टेशन मेघनगर) में गरिमामय वातावरण में शुभारंभ किया गया।महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा हेल्पलाइन 1930 की जानकारी सरल भाषा में दी गई।

मेघनगरः रेल यात्रियों की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं तकनीकी पारदर्शिता को सुदृढ़ करने की दिशा में शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) इंदौर द्वारा संचालित बहुचर्चित एवं जनोपयोगी अभियान— “हमारी सवारी–भरोसे वाली” एवं “पटरी की पाठशाला” के पांचवे चरण का जीआरपी थाना मेघनगर (रेलवे स्टेशन मेघनगर) में गरिमामय वातावरण में शुभारंभ किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर झाबुआ नेहा मीना द्वारा किया गया। इस अवसर पर रितिका पाटीदार (एसडीएम), पलकेश परमार (तहसीलदार), राहुल सिंह वर्मा (मुख्य नगर पालिका अधिकारी), आलोक चतुर्वेदी (वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक, रतलाम मंडल, पश्चिम रेलवे), सत्यवीर सिंह (स्टेशन अधीक्षक), सुशील बैरागी (IOW), श्री सुरेश गौड़ (चिकित्सा अधिकारी), बलवंत सिंह हाड़ा (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), श्री श्यामा ताहिण, आरपीएफ स्टाफ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 “हमारी सवारी–भरोसे वाली” अभियान के अंतर्गत यात्रियों को QR कोड आधारित सत्यापित ऑटो/रिक्शा व्यवस्था की जानकारी दी गई, जिससे एक स्कैन में चालक एवं वाहन से संबंधित आवश्यक विवरण उपलब्ध होता है।

“पटरी की पाठशाला” अभियान के माध्यम से पटरी के आसपास की बस्तियों के बच्चों, उनके परिजनों एवं नागरिकों को रेलवे ट्रैक सुरक्षा, मोबाइल से होने वाले खतरे, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा हेल्पलाइन 1930 की जानकारी सरल भाषा में दी गई।

कार्यक्रम में ऑटो चालक, रेल रक्षा समिति सदस्य, पटरी के आसपास की बस्तियों से बच्चे व उनके परिजन, आदिवासी समाज सुधारक संगठन, गायत्री परिवार, ग्रामीण वनवासी संघ, हिंदू वाल्मीकि दल, मेघनगर के तड़वी भाई व अन्य प्रबुद्धजन तथा मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन जीआरपी द्वारा जनसहयोग, सामाजिक सहभागिता एवं विश्वास आधारित रेलवे सुरक्षा मॉडल का एक और सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"