लाइव न्यूज़ :

इंदौर में भरभराकर ढह गई चार मंजिला इमारत, 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 1, 2018 03:39 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में सरवटे बस स्टैंड के पास एक चार मंजिला इमारत ढह गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी।

Open in App

इंदौर, 1 अप्रैलः मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सरवटे बस स्टैंड के पास एक चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई।  इस हादसे में अब तक कम से कम दस लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घनी बसावट वाले सरवटे बस स्टैंड इलाके में एमएस होटल की इमारत भरभराकर ढह गई। इस इमारत में लॉज भी चलाया जा रहा था।मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के अधीक्षक वीएस पाल ने बताया कि हादसे में दबे लोगों को अस्पताल लाया जा रहा है। घटना शनिवार (31 मार्च) रात करीब 9 बजे की है। जिला प्रशासन और नगर निगम राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी तैनात हैं। इस घटना की ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in

Indore Building Collapse LIVE Update:-

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि मलबे में की लोगों के फंसे होने की आशंका है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।

- पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घनी बसावट वाले सरवटे बस स्टैंड इलाके में एमएस होटल की इमारत भरभराकर ढह गई। इस इमारत में लॉज भी चलाया जा रहा था।- शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के अधीक्षक वीएस पाल ने बताया कि फिलहाल हादसे में दबे सात लोगों को अस्पताल लाया गया। इनमें से चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

- हादसे की सूचना मिलने पर महापौर मालिनी गौड़, विधायक ऊषा ठाकुर समेत पुलिस और प्रशासन का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया है।

- घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई जिससे बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। लोगों को पीछे हटाने के लिए पुलिस को आगे आना पड़ा।

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिल्डिंग बिल्कुल जर्जर अवस्था में थी। होटल की दीवार पर एक कार की जोरदार टक्कर से ये हादसा हुआ। 

टॅग्स :इंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी