लाइव न्यूज़ :

इंदौर में BJP का 30 साल पुराना गढ़ भेदने कांग्रेस ने संघवी को मैदान में उतारा

By भाषा | Updated: April 16, 2019 23:28 IST

तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र से अपने वरिष्ठ नेता पंकज संघवी को मंगलवार रात प्रत्याशी घोषित कर दिया जहां उनके सामने भाजपा का 30 साल पुराना गढ़ भेदने की मुश्किल चुनौती है।

Open in App

तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र से अपने वरिष्ठ नेता पंकज संघवी को मंगलवार रात प्रत्याशी घोषित कर दिया जहां उनके सामने भाजपा का 30 साल पुराना गढ़ भेदने की मुश्किल चुनौती है। इसके साथ ही, सूबे के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

कांग्रेस की ओर से इंदौर सीट के चुनावी टिकट की दावेदारी के मामले में संघवी के अलावा सूबे की कमलनाथ सरकार के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस समिति की उपाध्यक्ष अर्चना जायसवाल और इस समिति के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा के नामों को लेकर भी कयासों का दौर जारी था।

लेकिन आखिरकार संघवी ने बाजी मार ली। हालांकि, संघवी वर्ष 1998 में इंदौर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन से 49,852 मतों से चुनाव हार चुके हैं। फिलहाल महाजन लोकसभा की निवर्तमान अध्यक्ष हैं। भाजपा की ओर से इस बार भी महाजन को मध्य प्रदेश की इस सीट से भाजपा के टिकट का शीर्ष दावेदार माना जा रहा था। इस बीच, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने "द वीक" पत्रिका को दिये साक्षात्कार में कहा था कि यह उनकी पार्टी का फैसला है कि 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को लोकसभा चुनावों का टिकट नहीं दिया जायेगा।

शाह ने इस साक्षात्कार में हालांकि महाजन का नाम नहीं लिया था। लेकिन 12 अप्रैल को उम्र के 76वें वर्ष में प्रवेश करने से हफ्ता भर पहले ही महाजन ने मौके की नजाकत भांपते हुए पांच अप्रैल को खुद घोषणा कर दी थी कि वह आसन्न लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह 1989 से लोकसभा में इंदौर की सतत नुमाइंदगी कर रही है। भाजपा ने इंदौर सीट से अपना प्रत्याशी अब तक घोषित नहीं किया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos