लाइव न्यूज़ :

Indore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 18, 2026 12:19 IST

Indore Bengali Square fire: घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Open in App

Indore Bengali Square fire:  इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुए भीषण अग्निकांड ने एक रबर कारोबारी के पूरे परिवार को तबाह कर दिया। मकान मालिक मनोज पुगलिया (65 वर्ष), उनकी बहू सिमरन (30 वर्ष) सहित सात लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में छह रबर कारोबारी के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को ही बिहार के किशनगंज से कैंसर के इलाज के लिए इंदौर पहुंचे थे।

पारिवारिक आयोजन के सिलसिले में ये सभी पुगलिया निवास पर ठहरे हुए थे।पुलिस और फायर ब्रिगेड की जांच में सामने आया कि मकान के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगी। मकान के बाहर रखीं लगभग 15 गैस सिलेंडरों में से चार के धमाके से आग ने विकराल रूप ले लिया।

अन्य मृतक विजय सेठिया (65 वर्ष), छोटू सेठिया (22 वर्ष), सुमन (60 वर्ष), राशि सेठिया (12 वर्ष) और एक डेढ़ साल का नन्हा शिशु हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही उजागर हुई—इतनी गैस सिलेंडर रखना और इलेक्ट्रिक चार्जिंग की अनुचित व्यवस्था हादसे का मुख्य कारण बनी। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के घर खतरे में पड़ गए। एसपी (इंदौर शहर) ने कहा, "जांच पूरी होने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी।"

टॅग्स :इंदौरअग्निकांडबिहारMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?