लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में अगले हफ्ते से शुरू होगा भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास

By भाषा | Updated: February 5, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी भारत और अमेरिका के सैनिक सोमवार से राजस्थान में दो हफ्ते का युद्धाभ्यास करेंगे और इस दौरान वे पारंपरिक, गैर पारंपरिक और हाइब्रिड खतरों पर अपनी विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करेंगे।

दोनों देशों के बीच ‘युद्ध अभ्यास’ ऐसे समय में हो रहा है जब उन्होंने साझा चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सामरिक एवं रक्षा सहयोग में और वृद्धि का संकल्प लिया है। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन द्वारा उत्पन्न आक्रामक सैन्य चुनौतियां भी शामिल हैं।

अमेरिकी दूतावास ने कहा कि राजस्थान के महाजन फायरिंग रेंज में आठ फरवरी से 21 फरवरी तक चलने वाले युद्धाभ्यास में दोनों तरफ से करीब 250 सैनिक हिस्सा लेंगे।

इसने बयान जारी कर कहा, ‘‘वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास में अंतर संचालनात्मक क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।’’

अमेरिका दूतावास ने कहा कि ‘युद्ध अभ्यास’ पेशेवर एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान और दोनों सेनाओं के बीच भागीदारी को मजबूत करने का शानदार अवसर मुहैया कराता है।’’

पिछले कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों में काफी इजाफा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?