लाइव न्यूज़ :

बढते कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर एक सप्ताह तक एकांतवास में रहेंगी इंदिरा हृदयेश

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:46 IST

Open in App

देहरादून, 19 अप्रैल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा ह्रदयेश ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उन्होंने अगले एक सप्ताह तक एकांतवास में रहने का निर्णय लिया है।

इंदिरा ने ट्वीट किया ‘‘कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मैं अगले एक सप्ताह तक पूर्ण रूप से एकांतवास में रहूँगी।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि इस दौरान वह फोन और वर्चुअल माध्यम से अपने कार्यो और कर्तव्यों का निर्वहन करती रहेंगी।

उन्होंने प्रदेशवासियों से भी सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने का निवेदन किया।

उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा पिछले साल सितंबर में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गयी थीं जिसके बाद उन्हें गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिछले कुछ दिनों से देश के अन्य हिस्सों की तरह प्रदेश में भी कोविड-19 मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। रविवार को प्रदेश में संक्रमण के 2,630 नए मामले आए जबकि 12 लोगों की संक्रमण से मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’