लाइव न्यूज़ :

इंडिगो के 'वेब चेकइन' शुल्क पर रेलवे ने ली चुटकी, कहा-विमान यात्रियों का रेलवे में स्वागत है

By भाषा | Updated: November 26, 2018 23:41 IST

इंडिगो ने 14 नवंबर से वेब चेक-इन पर शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। कंपनी के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। उधर, नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि वह इस फैसले की समीक्षा कर रही है। 

Open in App

रेलवे ने विमानन कंपनी इंडिगो के ‘वेब चेक इन’ पर ग्राहकों से शुल्क वसूलने के फैसले पर सोमवार को चुटकी ली। रेल मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा, "उड़ान पर वेब-चेकइन के लिये शुल्क क्यों । । ।  जबकि आप गंतव्य तक पहुंचने के लिये ट्रेन ले सकते हैं।’’ 

यह दूसरा मौका है जब रेलवे ने विमानन कंपनियों से यात्रियों को अपने पाले में लाने का प्रयास किया है। 

रेल मंत्रालय ने ट्वीट में कहा, "वेब चेकइन के लिये अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं है। अपने सामान की जांच के लिये कोई लंबी कतार लगाने की जरूरत नहीं है। गैर-जरूरी शुल्क से बचें और किफायती दरों में अच्छे पुराने साथी भारतीय रेलवे के साथ यात्रा करके अपने कार्बन पदचिह्न को कम करें।" 

इंडिगो ने 14 नवंबर से वेब चेक-इन पर शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। कंपनी के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। उधर, नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि वह इस फैसले की समीक्षा कर रही है। 

इंडिगो का घरेलू विमानन क्षेत्र के बाजार 43 प्रतिशत हिस्सा है। जुलाई- सितंबर तिमाही में तीनों सूचीबद्ध विमानन कंपनियों --इंडिगो, स्पाइसजेट और जेट एयरवेज-- घाटे में रही हैं। यही वजह है कि कंपनियां कमाई बढ़ाने के नये तरीके ढूंढ रही हैं। 

इंडिगो और स्पाइसजेट ने यात्रियों द्वारा खास सीट चुनने और यात्रा टिकट की पुष्टि आनलाइन करने पर शुल्क लगाया है। 

टॅग्स :भारतीय रेलइंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव