लाइव न्यूज़ :

इंडिगो का सर्वर डाउन होने से हवाई अड्डों पर यात्री हलाकान, कंपनी ने जारी की एडवायजरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 12:50 IST

इंडिगो ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि दुनिया भर में उनका सिस्टम डाउन है इस वजह से काउंटर पर भारी भीड़ लग सकती है। यात्रियों से सहयोगी की अपेक्षा है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिगो ने बताया कि सर्वर को वापस लाने की कोशिश की जा रही है।इंडिगो का सर्वर डाउन हो गया है। इस वजह से हजारों यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं।

एयरलाइंस कंपनी इंडिगो का सर्वर डाउन हो गया है। इस वजह से हजारों यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं। कंपनी ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि दुनिया भर में उनका सिस्टम डाउन है इस वजह से काउंटर पर भारी भीड़ लग गई है। माना जा रहै है कि अगर सर्वर सही नहीं हुआ तो दुनिया भर में कई उड़ाने प्रभावित हो सकती हैं। इससे पहले जुलाई में सैकड़ों यात्रियों को एयरलाइंस का सर्वर खराब होने के कारण असुविधा हुई थी। उस समय बेंगलुरु में करीब 63 फ्लाइट आधे घंटे से अधिक समय तक देरी से उड़ी थीं।

कंपनी ने बताया कि सर्वर को वापस लाने की कोशिश की जा रही है। यात्रियों से सहयोगी की अपेक्षा की की गई है। किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए फेसबुक और ट्विटर पर मैसेज भेजने को कहा गया है। सर्वर डाउन होने की वजह से राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखने को मिली।

डीजीसीए ने इंडिगो को दिया था ये आदेश

डीजीसीए ने इंडिगो को अपने बेडे़ के 23 ए320 निओ विमानों में लगे प्रैट एंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) इंजन 19 नवंबर तक बदलने का शुक्रवार को निर्देश दिया। ऐसा नहीं होने पर विनियामक इन विमानों की उड़ानें रोक देगा। डीजीसीए ने इंडिगो को ऐसे सभी 97 विमानों में हर हाल में 31 जनवरी तक सुधरे हुआ पीडब्ल्यू इंजन लगाने के लिये भी कहा है।

टॅग्स :इंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर