लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ नागरिक को धमकाने पर इंडिगो के पायलट को तीन महीने के लिए किया गया सस्पेंड

By भाषा | Updated: February 10, 2020 20:27 IST

विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 14 जनवरी को ट्विटर पर लिखा था, ‘‘मैंने अपने कार्यालय को जल्द से जल्द इंडिगो से संपर्क करने को कहा है क्योंकि मैंने व्हीलचेयर की मदद को लेकर उनकी और उनकी मां के प्रति पायलट के व्यवहार के बारे में ट्वीट देखे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई-बेंगलुरु उड़ान में एक वरिष्ठ नागरिक को कथित तौर पर डराने और धमकाने के लिए इंडिगो के एक कैप्टन को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि यह साबित हुआ कि वरिष्ठ नागरिक यात्री के प्रति कमान पायलट का व्यवहार डराने और धमकाने वाला था।

विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने 13 जनवरी को चेन्नई-बेंगलुरु उड़ान में एक वरिष्ठ नागरिक को कथित तौर पर डराने और धमकाने के लिए इंडिगो के एक कैप्टन को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि कमान पायलट ने यात्रियों- वरिष्ठ नागरिक और उनकी बेटी से माफीनामा लिखवाने पर ‘‘जोर’’ दिया। इस कारण से देरी भी हुई और बेंगलुरु हवाई अड्डे पर विमान से उतारे जाने के बाद उनको करीब 75 मिनट तक रोक कर रखा गया।अधिकारी ने कहा कि यह साबित हुआ कि वरिष्ठ नागरिक यात्री के प्रति कमान पायलट का व्यवहार डराने और धमकाने वाला था। उनके अंदर सहानुभूति की भावना नहीं थी। डीजीसीए ने तीन महीने के लिए उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया है।पत्रकार सुप्रिया उन्नी नायर ने कई ट्वीट के जरिए घटना के बारे में बताया था। उन्होंने 13 जनवरी की रात बेंगलुरु में उतरने के बाद 75 वर्षीय अपनी मां के वास्ते व्हीलचेयर के लिए कहा था। नायर के ट्वीट के मुताबिक, चालक दल के सदस्य ने कहा कि व्हीलचेयर की मदद नहीं दे सकते।नायर ने कहा था कि इस मुद्दे पर बहस होते देख कमान पायलट आए और नायर और उनकी मां को धमकाया। विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 14 जनवरी को ट्विटर पर लिखा था, ‘‘मैंने अपने कार्यालय को जल्द से जल्द इंडिगो से संपर्क करने को कहा है क्योंकि मैंने व्हीलचेयर की मदद को लेकर उनकी और उनकी मां के प्रति पायलट के व्यवहार के बारे में ट्वीट देखे हैं।’’उन्होंने कहा कि विमान कंपनी ने नागर विमानन मंत्रालय को सूचित किया कि जांच पूरी होने तक पायलट को ड्यूटी से अलग रखा गया है।डीजीसीए के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उनकी जांच में पाया गया कि कैप्टन ने नायर और उनकी मां को यह कहकर धमकाया कि उन्हें सीआईएसएफ के हवाले कर दिया जाएगा और पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा।

टॅग्स :इंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?