लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ से आ रहे इंडिगो के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिग, कंपनी ने की घटना की पुष्टि

By भाषा | Updated: September 27, 2019 21:54 IST

इंडिगो के अनुसार, मुंबई में उतरते वक्त कैप्टन को इंजन संख्या 1 के बारे में एहतियाती चेतावनी मिली और में बाद उन्होंने तत्काल उतरने की अनुमति मांगी। इससे किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।

Open in App

चंडीगढ़ से 144 यात्रियों को लेकर जा रहे इंडिगो के विमान को इंजन में कुछ दिक्कत आने के कारण शुक्रवार को मुंबई हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि हालांकि, विमान सुरक्षित उतर गया। विमानन कंपनी ने घटना की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि कैप्टन को एक इंजन के संबंध में ‘एहतियाती चेतावनी’ मिली जिसके बाद उन्होंने तत्काल उतरने की अनुमति मांगी।

एटीसी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘चंडीगढ़ से मुंबई आ रहे इंडिगो विमान 6 ई463 के लिए शाम चार बजकर 28 मिनट पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गयी। विमान शाम चर बजकर 44 मिनट पर रनवे संख्या 27 पर उतरा और सुरक्षित तरीके से पार्क किया गया है। पूर्ण आपात स्थिति शाम चार बजकर 47 मिनट पर वापस ली गयी।’’

इंडिगो के अनुसार, मुंबई में उतरते वक्त कैप्टन को इंजन संख्या 1 के बारे में एहतियाती चेतावनी मिली और में बाद उन्होंने तत्काल उतरने की अनुमति मांगी। इससे किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।

टॅग्स :इंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं