लाइव न्यूज़ :

भारत का सुरक्षा दृष्टिकोण यथार्थवाद और विनम्रता पर आधारित होना चाहिए : मनीष तिवारी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:51 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने मंगलवार को कहा कि भारत का सुरक्षा दृष्टिकोण यथार्थवाद और विनम्रता पर आधारित होनी चाहिए।

आनंदपुर साहिब से सांसद तिवारी ने यहां अपनी पुस्तक '10 फ्लैशप्वाइंट्स 20 ईयर्स' के विमोचन के बाद कहा, ''आप या तो अपना रक्षा बजट बढ़ाइये अथवा सुरक्षा संबंधी जोखिम को कम करिये।''

मीडिया को जारी एक बयान के मुताबिक, पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी पी मलिक ने पुस्तक का विमोचन किया, जिसका प्रकाशन रूपा पब्लिकेशन ने किया है।

रणनीतिक मामलों के जानकार पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी ने कहा कि जहां तक सुरक्षा का सवाल है तो भारत एक गंभीर स्थिति में था। तिवारी ने कहा कि चीन के साथ इस मुद्दे को सुलझाना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह यथार्थवाद की भावना और विनम्रता के साथ किया जा सकता है, न कि युद्ध-प्रियता की भावना से।

बयान के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान जनरल मलिक ने चीन को भारत की तुलना में सैन्य शक्ति के अलावा आर्थिक शक्ति में अधिक मजबूत करार देते हुए कहा कि चीन की हमेशा ''खराब नीयत'' रही है, ऐसे में भारत को सदैव सतर्क रहने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू