लाइव न्यूज़ :

भारत की बड़ी कूटनीतिक विजय है पाकिस्तान का अकेले पड़ना!

By संतोष ठाकुर | Updated: August 10, 2019 08:22 IST

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले का कुलभूषध जाधव केस और करतारपुर कॉरिडोर पर असर नहीं होगा. करतारपुर कॉरीडोर पर कल ही पाकिस्तान साफ कर चुका है कि वह काम नहीं रोकेगा. जाधव के केस में वन काउंसलर पहुंच देने पर बाध्य है.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कूटनीतिक संबंध तोड़ने पर भी भारत ने पलटवार नहीं किया है.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अनुरोध किया कि पाकिस्तान कूटनीतिक संबंध तोड़ने के फैसले पर पुनर्विचार करे.

संविधान की धारा 370 को निष्प्रभावी करके जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत को बड़ी कूटनीतिक विजय मिली है, क्योंकि पाकिस्तान का साथ चीन समेत किसी भी देश ने नहीं दिया है. लेकिन, अंतर्राष्ट्रीय संस्थान घाटी के मुख्यधारा के नेताओं को कैद करने और इंटरनेट-फोन सेवाओं समेत सभी तरह के संवाद पर रोक लगाने को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं.

इसे बेअसर करने के लिए सरकार ने संवाद सेवाएं बहाल करने का निर्णय किया है, पर वह सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर निगरानी रखेगी, जिससे देशविरोधी तत्व अफवाह न फैला पाएं, अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी से मिले समर्थन का ही असर है कि भारत ने पाकिस्तान के उकसावे भरे कृत्यों पर सख्त प्रतिक्रि या नहीं दी.

पाकिस्तान के कूटनीतिक संबंध तोड़ने पर भी भारत ने पलटवार नहीं किया है. भारत नहीं चाहता है कि वह पाक के जाल में फंसे और सख्त प्रतिक्रि या देकर उसे अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी को यह दिखाने का अवसर प्रदान करे कि दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्ते खराब हो गए हैं. इसी नीति के तहत ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अनुरोध किया कि पाकिस्तान कूटनीतिक संबंध तोड़ने के फैसले पर पुनर्विचार करे.

जम्मू-कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है. विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले का कुलभूषध जाधव केस और करतारपुर कॉरिडोर पर असर नहीं होगा. करतारपुर कॉरीडोर पर कल ही पाकिस्तान साफ कर चुका है कि वह काम नहीं रोकेगा. जाधव के केस में वन काउंसलर पहुंच देने पर बाध्य है.

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह