लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे यात्री को चुकाएगी 30 हजार रुपये, दिल्ली की जिला उपभोक्ता कमिशन ने दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

By आकाश चौरसिया | Updated: January 21, 2024 16:19 IST

भारतीय रेलवे को निर्देश जारी कर कहा गया कि पीड़ित यात्री को 30 हजार रुपये चुकाना होगा। इस बाद का आदेश दिल्ली की जिला उपभोक्ता आयोग ने दिया है। इसमें कहा गया कि यात्री को खराब स्वच्छता स्थितियों के कारण भावनात्मक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उपभोक्ता कमिशन ने निर्देश जारी कर कहा कि पीड़ित यात्री को 30 हजार रुपये चुकाएंयात्री ने खराब स्वच्छता स्थितियों के कारण भावनात्मक और शारीरिक परेशानी का सामना कियादिल्ली जिला उपभोक्ता कमिशन ने माना कि भारतीय रेलवे ने आधारभूत सुविधाएं नहीं दी

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे को दिल्ली उपभोक्ता कमिशन ने निर्देश जारी कर कहा कि पीड़ित यात्री को 30 हजार रुपये चुकाएं। इसमें कहा गया कि यात्री को खराब स्वच्छता स्थितियों के कारण भावनात्मक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा था।

इस बात की शिकायत यात्री ने कर बताया था कि उसे यात्रा के दौरान खस्ताहालत स्वचालय, जहां न तो स्वच्छता थी और न ही पानी की कोई सुविधा थी। 

दिल्ली के जिला उपभोक्ता कमिशन ने यह माना है कि भारतीय रेलवे आधारभूत सुविधाएं नहीं दी। इसके अलावा कमिशन ने कहा कि नागरिक चार्टर के तहत भारतीय रेलवे को यात्रियों की जरुरतों को पूरा करना चाहिए। नागरिक चार्टर प्रतिबद्धताओं का एक दस्तावेज है जिसके मद्देनजर सरकारी संगठनों द्वारा नागरिकों को सभी उपलब्ध सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।

दिल्ली आयोग ने यह भी पाया कि इसके परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं को प्रदान की जाने वाली सेवाओं में कमी आई। इस बात की जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया जा रहा है। 

शिकायतकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि भारतीय रेलवे के यात्री ट्रेन में यात्रा के लिए अपने टिकट की पूरी कीमत चुकाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें ट्रेनों में पानी और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। ट्रेन में लंबे सफर के दौरान उपभोक्ताओं को इन सुविधाओं की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ता है।

रिपोर्ट की मानें तो शिकायकर्ता ने बताया था कि 3 सितंबर, 2021 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उसने इंदौर के लिए थर्ड एसी में सफर किया था। पीड़ित यात्री ने कहा कि थर्ड एसी का टिकट स्लीपर कोच के मुकाबले इसका किराया काफी महंगा है।

यह एक कारण नहीं है, जबकि आराम और शांत माहौल सके, इसलिए भी उसने यह टिकट किया था। हालांकि, जब वह दूसरे दिन सुबह उठा तो उसने स्वचालय का रुख किया, जहां उसे न पानी और न ही सफाई दिखी। उसने ये भी बताया कि पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं था।

यात्री ने यह भी दावा किया कि वॉश बेसिन भी गंदगी से भरा हुआ था। इसके बाद यात्री ने भारतीय रेलवे के ऑनलाइन पोर्टल 'रेल मदद' पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के दो घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

टॅग्स :भारतीय रेलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो