लाइव न्यूज़ :

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन रूटों पर जल्द शुरू हो रही है स्पेशल ट्रेनें, चेक करें लिस्ट

By अमित कुमार | Updated: January 23, 2021 15:46 IST

रेलवे ने कोरोना के मामले सामने आने के बाद पिछले साल मार्च के महीने में रेल सेवा रोक दी थी। इसके कुछ समय बाद चरणबद्ध तरीके से रेल सेवा बहाल की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकम ट्रेन चलने की वजह से सफर करने वाले यात्रियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।अब भारतीय रेलवे ने कुछ और स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है।कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाये गए लॉकडाउन के कारण 22 मार्च, 2020 से रेल सेवाओं पर रोक लगाई गई थी।

देशभर में फैली महामारी के बीच इंडियन रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने कई ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। इसके अलावा कुछ जगहों पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी ऐलान किया गया है। कोरोना महामारी की वजह से अभी भी कई जगहों पर ट्रेनों का संचालन बेहद कम है। ऐसे में यात्रियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  

पश्चिम रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद से पुणे, भुज-पुणे तथा भगत की कोठी-पुणे के बीच अतिरिक्त साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा कई और रूटों पर नई स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना भी बनाई जा रही है। दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन भी जल्द ही शुरू होने जा रही है। 

इन सभी ट्रेनों की बुकिंग आज यानी 23 जनवरी से खोल दी जाएगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं जिसकी अवधि को रेलवे ने बढ़ाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में हावड़ा से धनबाद होकर चलने वाली बाड़मेर स्पेशल ट्रेन और भुवनेश्वर-आनंद विहार स्पेशल समेत अन्य कई ट्रेनें शामिल हैं। 

यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट

 02323 हावड़ा बाड़मेर एक्सप्रेस  29 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगी.02324 बाड़मेर हावड़ा एक्सप्रेस 03  फरवरी से 31 मार्च तक चलेगी.02819 भुवनेश्वर आनंदविहार एक्सप्रेस 02 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगी.02820 आनंदविहार भुवनेश्वर एक्सप्रेस 04 फरवरी से 02 अप्रैल चलेगी.02331 हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस 01 फरवरी से 01 अप्रैल तक चलेगी. 03019 हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 31 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगी.03020 काठगोदाम हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 02 फरवरी से 02 अप्रैल तक चलेगी.  

टॅग्स :भारतीय रेलभारतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल