लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेल ने चार राज्यों में आइसोलेशन कोच के लिए 204 डिब्बे भेजे, दिल्ली को मिले 54 डिब्बे

By भाषा | Updated: June 15, 2020 04:54 IST

भारतीय रेल ने अपने 5,000 से ज्यादा डिब्बों को करीब दो महीने पहले पृथक-वास के लिए तैयार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दिल्ली ने आइसोलेशन के लिए रेल कोच की मांग की है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, भदोई, फैजाबाद, सहारनपुर, मिर्जापुर और झांसी में 10-10 डिब्बे तैनात किए गए हैं।दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन मेंटिनेंस डिपो में 54 डिब्बे तैनात किए गए हैं।

नयी दिल्लीकोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने के लक्ष्य से भारतीय रेल ने चार राज्यों में 204 डिब्बे भेजे हैं जो पृथक-वास के काम आएंगे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे ही 54 डिब्बे दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन मेंटिनेंस डिपो में हैं।

उनका कहना है कि भविष्य में दिल्ली को कुल मिलाकर ऐसे 500 डिब्बे मुहैया कराए जाएंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिन में कहा था कि कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की किल्लत दूर करने की खातिर केन्द्र दिल्ली को ट्रेन के 500 डिब्बे उपलब्ध कराएगा।

भारतीय रेल ने अपने 5,000 से ज्यादा डिब्बों को करीब दो महीने पहले पृथक-वास के लिए तैयार किया था, फिलहाल उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दिल्ली ने इनकी मांग की है।

उत्तर प्रदेश में ऐसे 70 डिब्बे तैनात किए गए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, भदोई, फैजाबाद, सहारनपुर, मिर्जापुर और झांसी में 10-10 डिब्बे तैनात किए गए हैं। दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन मेंटिनेंस डिपो में 54 डिब्बे तैनात किए गए हैं। तेलंगाना को 60 डिब्बे मिले हैं जबकि 20 डिब्बे आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में रखे गए हैं।  

टॅग्स :भारतीय रेलदिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी