लाइव न्यूज़ :

रेलवे के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम में हुआ है बदलाव, जानें अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: July 29, 2021 10:58 IST

भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुकिंग को लेकर एक बदलाव किया है। ये बदलाव उन यात्रियों पर अभी लागू होगा जिन्होंने लंबे समय से ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन टिकट बुकिंग में भारतीय रेलवे ने किया है नया बदलावकोविड महामारी के बीच लंबे समय से ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं करने वालों के लिए है नया नियमनये नियम के तहत बुकिंग के पहले यात्रियों को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वेरिफाई करानी होगी

नई दिल्ली: भारतीय रेल से यात्रा करने वाले वैसे यात्री जो आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, उनके लिए बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। दरअसल, आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइनट टिकट बुक करने वालों को अब वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी करनी होगी।

ताजा किए गए बदलाव के तहत अब आप टिकट तभी बुक कर सकेंगे जब आप अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वेरिफाई करा लें। हालांकि, इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और ऐसा करने में केवल 50 से 60 सेकेंड का समय लगता है।

ऑनलाइन बुकिंग का नया नियम सभी पर नहीं होगा लागू

मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी को वेरिफाई कराने का नियम सभी यात्रियों पर लागू नहीं होगा। ये बदलाव केवल उन्हीं यात्रियों पर अभी लागू होगा जिन्होंने कोरोना महामारी के बीच लंबे समय से कोई टिकट बुक नहीं किया है। 

ऐसे यात्रियों को पहले वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा और इसके बाद ही वे टिकट बुक कर सकेंगे। ऐसे यात्री जो लगातार टिकट बुक करते रहे हैं और यात्रा करते रहे हैं, उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी।

Indian Rail: ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर वेरिफाई कैसे करें

यात्री जैसे ही आईआरसीटीसी पोर्टल पर लॉगइन करेंगे, एक वेरिफिकेशन विंडो आपके स्क्रिन पर खुलेगा। यहां आपको पहले से दर्ज कराए गए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को आपको नजर आएंगे। 

यहीं पर आपको स्क्रीन के दाएं ओर वेरिफिकेशन करने ओर इसमें बाएं ओर बदलाव करने का विकल्प भी नजर आएगा। अगर जरूरी है तो आप यहां क्लिक कर अपने नंबर या ईमेल आईडी में बदलाव कर सकते हैं। 

अगर आप स्क्रीन पर दी गई अपनी दी सूचनाओं से संतुष्ट हैं तो आपको वेरिफिकेशन विकल्प को चुनना होगा। ऐसा करते ही आपके फोन नंबर पर ओटीपी आएगा। साथ ही ईमेल आईडी पर भी ओटीपी भेजा जाएगा। उसे यहां दर्ज कर सब्मिट करते ही आपका फोन नंबर और ईमेल आईडी वेरिफाई हो जाएगा। इसके बाद आप आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए