लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन को लेकर किया बड़ा बदलाव, अब यात्रियों को देनी होगी ये नई जानकारी

By अनुराग आनंद | Updated: June 5, 2020 13:51 IST

भारतीय रेलवे ने सोमवार से पीआरएस के सॉफ्टवेयर में भी बदलाव कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब स्टेशनों पर रिजर्वेशन कराने के लिए आने वाले लोगों को गंतव्य से जुड़ी और जानकारी देनी होगी।अब रिजर्वेशन कराते समय उस मोबाईल का नंबर बताना होगा, जो मोबाईल लेकर आप यात्रा करेंगे।

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से 1 जून से 200 ट्रेन देश भर में चलने लगी है। भारतीय रेलवे ने पहले यात्रियों के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन शुरू किया था। लेकिन, अब ऑफलाइन रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि रेलवे ने रिजर्वेशन काउंटर (पीआरएस) सॉफ्टवेयर में कई अहम बदलाव किए हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक अब लोगों को रिजर्वेशन कराते समय उस मोबाईल का नंबर बताना होगा, जो मोबाईल लेकर आप यात्रा करेंगे। इसके अलावा आपको अपने घर, गली, मोहल्लला और यहां तक की मकान नंबर भी बताना होगा। 

हिंदुस्तान के मुताबिक, सोमवार से पीआरएस के सॉफ्टवेयर में भी बदलाव कर दिया है। अब स्टेशनों पर रिजर्वेशन कराने के लिए आने वाले लोगों को गंतव्य से जुड़ी पूरी जानकारी रेलवे के साथ साझा करनी पड़ेगी। 

ये नई जानकारी देनी होगीजानकारी के लिए आपको बता दें कि यात्रियों को रिजर्वेशन फॉर्म में अब वही मोबाइल नंबर देना होगा, जिसे लेकर वह यात्रा करेगा। इसके साथ उसे डेस्टिनेशन स्टेशन से जुड़ी जानकारी भी काउंटर पर बैठे क्लर्क को बतानी होगी। इसमें उसे मकान नंबर, गली, कॉलोनी, तहसील, जिला, शहर, राज्य और उस शहर में जाने की वजह बतानी होगी। 

दिल्ली में कोरोना को हराने के लिए रेलवे ने की आइसोलेशन कोच की ट्रेन तैयारदिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 के मरीज़ों के लिए 160 बेड के आइसोलेशन कोच की ट्रेन तैयार रखी गई है। उत्तरी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया, इसके साथ दिल्ली सरकार का एक अस्पताल भी नामित रहेगा,अगर मरीज़ अगली स्टेज में जाता है तो उसे वहां रेफर किया जाएगा।

रेलवे मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि यहां पर हल्के, बहुत हल्के और एसिप्टोमैटिक (बिना लक्षण वाले) पॉजिटिव मरीज आ सकते हैं जिन्हें दिल्ली सरकार शिफ्ट करेगी। हमारे पास 10 कोच है हर कोच में 16 बेड हैं। कुल 160 मरीज़ यहां रखे जाएंगे। हर कोच में ऑक्सीजन सिलेंडर रखा गया है।

 

टॅग्स :भारतीय रेलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह