लाइव न्यूज़ :

भारत में अब हाइड्रोजन ईंधन पर चलेगी ट्रेन, भारत होगा ऐसा करने वाला तीसरा देश, जानिए क्या है तैयारी

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2021 09:13 IST

भारतीय रेलवे ने डीजल के इंधन वाले ट्रेनों में हाइड्रोजन आधारित तकनीक के इस्तेमाल की शुरुआत करने का फैसला किया है। इसके लिए बोलियां मंगाई गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडाइड्रोजन इंधन सेल आधारित तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर रेलवे का जोरहरियाणा में सोनीपत-जींद के 89 किलोमीटर सेक्शन के लिए मंगाई गई है बोलीपरियोजना सफल होती है तो देश में सभी डीजल इंधनों पर इसे लागू किया जाएगा

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने डीजल से चलने वाली मौजूदा लोकल ट्रेनों (DEMU, डेमू) को अपप्रेड कर उसमें हाइड्रोजन इंधन सेल आधारित तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए निविदाएं आमंत्रित की है। इस प्रोजेक्ट के तहत सबसे पहले हरियाणा में सोनीपत-जींद के 89 किलोमीटर सेक्शन के लिए ये निविदा मंगाई गई है।

रेल मंत्रालय की ओर से एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। जारी बयान में कहा गया, 'इंडियन रेलवे ऑर्गनाइजेशन ऑफ अलटर्नेट फ्यूल (IROAF), ग्रीन फ्यूल वर्टिकल ऑफ इंडियन रेलवे ने रेलवे नेटवर्क पर हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित तकनीक के लिए निविदाएं मंगाई हैं। इसे सोनीपत-जींद सेक्शन के 89 किलोमीटर पर लागू किया जाएगा।' 

मंत्रालय के अनुसार अगर परियोजना सफल होती है तो सभी डीजल इंधनों पर इसे लागू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत सबसे पहले दो डेमू इंधनों में सबसे पहले हाइड्रोजन इंधन का इस्तेमाल होगा। इसके तहत इस साल के लिए 8 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

हाईड्रोजन इंधन में बदलाव से क्या होगा

रेल मंत्रालय के अनुसार डीजल से चलने वाले डेमू की रेट्रोफिटिंग और इसे हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाले ट्रेन सेट में बदलने से न केवल सालाना 2.3 करोड़ रुपये की बचत होगी, बल्कि हर साल 11.12 किलो टन के कार्बन उत्सर्जन (नाइट्रिक ऑक्साइड) को कम किया जा सकेगा।

रेलवे के अनुसार इस पायलट प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन के बाद विद्युतीकरण के जरिये डीजल ईंधन से चलने वाले सभी रोलिंग स्टॉक को हाइड्रोजन ईंधन से चलाने की योजना बनायी जा सकती है।

भारत होना ड्राइडोजन रेल इंधन वाला तीसरा देश

मौजूदा समय में कुछ ही देशों में ट्रेन में हाइड्रोजन को बतौर इंधन इस्तेमाल करने को लेकर प्रयोग हो रहे हैं। जर्मनी और पोलैंड में इससे संबंधित ट्रायल चल रहे हैं। ऐसे में भारत में इसका ट्रायल शुरू होता है तो वो ऐसा करने वाला तीसरा देश होगा। बहरहाल, निविदा दाखिल करने की समयसीमा 21 सितंबर, 2021 से पांच अक्टूबर 2021 तय की गयी है।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील