लाइव न्यूज़ :

स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे ने बदला नियम, अब इतने दिन पहले करा सकेंगे टिकटों की बुकिंग

By सुमित राय | Updated: May 22, 2020 20:52 IST

रेलवे ने 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव किया है और इसके लिए अब 30 दिन पहले टिकट बुक किए जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे वर्तमान में 12 मई 2020 से पंद्रह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।इन ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण की अवधि मौजूदा सात दिन से बढ़ाकर 30 दिन की गई है।

कोरोनो वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे 15 जोड़ी (अप-डाउन) स्पेशल ट्रेनें  चला रही है। अब रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव किया है और इसके लिए 30 दिन पहले टिकट बुक किए जा सकते हैं। पहले जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक राजधानी विशेष ट्रेनों की एडवांस बुकिंग सात दिन पहले ही हो सकती थी।

रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया, "भारतीय रेलवे वर्तमान में 12 मई 2020 से पंद्रह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब इन 15 जोड़ी विशेष ट्रेनों के कुछ नियमों और शर्तों को संशोधित करने का निर्णय लिया गया है।"

रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक (I&P) राजेश दत्त बाजपेयी के मुताबिक अभी इन स्पेशल ट्रेनों में तत्काल बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। आगे के दिशानिर्देशों के मुताबिक इन ट्रेनों में आरएसी या वेटिंग लिस्ट टिकट जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा रेलवे ने बताया कि अब टिकटों की बुकिंग और रद्द करने की सुविधा डाकघरों और यात्री टिकट सुविधा केन्द्रों समेत कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों को दे दी है। इसके साथ-साथ ऑनलाइन भी टिकट बुक की जा सकती है। रेलवे ने बताया कि टिकटों की बुकिंग में बदलाव 31 मई से शुरू होने जा रहीं विशेष ट्रेनों के लिए भी लागू हैं।

इसके अलावा आईआरसीटीसी के आधिकारिक एजेंट, रेलवे परिसर में यात्री आरक्षण प्रणाली और सामान्य सेवा केंद्रों को भी ऑफलाइन टिकट बुक करने का अधिकार दिया गया है। हालांकि सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

बता दें कि भारतीय रेलवे ने  यात्री ट्रेनों का परिचालन धीरे-धीरे शुरू करने की योजना के तहत 12 मई को 15 जोड़ी एसी ट्रेनों को शुरू किया था। ये स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली को डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मूतवी को कनेक्ट करती हैं।

इसके अलावा रेलवे ने प्रवासी मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल और एसी स्पेशल ट्रेनों के बाद 1 जून से 100 जोड़ी (अप-डाउन) नॉन एसी स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी फैसला किया है। इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग 21 मई से शुरू हो चुकी है।

टॅग्स :भारतीय रेलश्रमिक स्पेशल ट्रेनकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos