लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे के इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी! 

By भाषा | Updated: January 17, 2019 21:56 IST

नवंबर 2018 में भारतीय रेल का परिचालन अनुपात सर्वाधिक 117.05 प्रतिशत पर पहुंच गया। इसका मतलब है कि भारतीय रेल को प्रति सौ रुपये कमाने के लिये 117.05 रुपये खर्च करने पड़े।

Open in App

भारतीय रेल ने कर्मचारी संगठनों की बेहद पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए गार्ड, लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को मिल रहे रनिंग भत्ते को दो गुने से अधिक करने का निर्णय लिया है। एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि इससे सालाना भत्ते पर 1,225 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा और परिचालन अनुपात 2.50 प्रतिशत बढ़ जाएगा।

नवंबर 2018 में भारतीय रेल का परिचालन अनुपात सर्वाधिक 117.05 प्रतिशत पर पहुंच गया। इसका मतलब है कि भारतीय रेल को प्रति सौ रुपये कमाने के लिये 117.05 रुपये खर्च करने पड़े। यह उसकी वित्तीय स्थिति का संकेतक माना जा सकता है।

रेल परिचालन में मदद करने वाले लोको पायलट, सहायक लोको पायलट तथा गार्ड को रेलवे का ‘रनिंग स्टॉफ’ कहा जाता है। अभी तक इन्हें प्रति सौ किलोमीटर चलने पर करीब 255 रुपये की दर से ‘रनिंग भत्ता’ दिया जाता है। इसे अब बढ़ाकर करीब 520 रुपये कर दिया गया है।

सूत्र ने कहा कि इस वृद्धि से भत्तों का खर्च अभी के करीब 1,150 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 2,375 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। संशोधित दरों को अब मंजूरी के लिये वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।

उसने कहा, ‘‘रनिंग कर्मचारी पिछले चार साल से भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इससे पहले अन्य कर्मचारियों का भत्ता एक जुलाई 2017 को ही बढ़ा दिया गया था लेकिन रनिंग कर्मचारियों की मांग लंबित थी। यह रेलवे द्वारा अपने कर्मचारियों को दिया गया नववर्ष का तोहफा है। हालांकि, यह रेलवे के लिये बड़ा बोझ होगा क्योंकि इससे परिचालन लागत करीब 2.50 प्रतिशत बढ़ जाएगी।’’ 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया