लाइव न्यूज़ :

रामायण एक्सप्रेस में वेटर के ड्रेस के भगवा रंग और पहनावे पर था विवाद, रेलवे ने किया बदलाव

By विनीत कुमार | Updated: November 23, 2021 07:54 IST

रामायण सर्किट ट्रेन में सर्विंग स्टाफ के ड्रेस को लेकर विवाद था। रेलवे ने अब इसे बदल दिया है। कुछ लोगों सहित साधु-संतों ने भी ड्रेस पर आपत्ति जताई थी।

Open in App
ठळक मुद्देरामायण एक्सप्रेस में सर्विंग स्टाफ के ड्रेस के रंग और पहनावे को बदला गया।विवाद के बाद भारतीय रेलवे ने लिया फैसला, साधु-संतों जैसे पहनावे और भगवा रंग पर था विवाद।रामायण एक्सप्रेस भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने सोमवार को रामायण एक्सप्रेस में सर्विंग स्टाफ के ड्रेस का रंग बदल दिया। दरअसल, इन कर्मचारियों के कपड़े के रंग और पहनावे को लेकर कुछ हिंदू संतों ने विरोध जताया था। इसके बाद रेलवे ने ड्रेस को बदलने का फैसला किया है।

उज्जैन के कुछ हिंदू संतों ने कर्मचारियों की वेशभूष को हिंदू धर्म का अपमान बताया था और इसे नहीं बदलने पर 12 दिसंबर को ट्रेन को ब्लॉक करने की धमकी दी थी। आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा, 'यह सूचित किया जाता है कि सर्विस स्टाफ के पोशाक को बदल दिया गया है। असुविधा के लिए खेद है।'

सर्विंग स्टाफ की नई ड्रेस अब शर्ट और पैंट सहित पारंपरिक टोपी होगी। हालांकि वेटर भगवा रंग के मास्क और दस्ताने पहनेंगे। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इस विवाद को और नहीं बढ़ने देने के इरादे से इसे बदलने का फैसला लिया गया है। 

क्यों का सर्विंग स्टाफ के कपड़ों पर विवाद

हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रेन के अंदर काम करने वाले वेटर संतो की वेशभूषा में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने गले में संतों की तरह माला भी डाल रखी थी। इस ड्रेस कोड को ही लेकर विवाद था। इसके बाद कुछ संतों ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया था।

रामायण एक्सप्रेस भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसकी एक ट्रेन 7 नवंबर को शुरू की गई थी। वहीं दूसरी ट्रेन 12 दिसंबर से शुरू होगी।

इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को भगवान राम से जुड़े 15 स्थलों के दर्शन कराये जाने हैं। इस दौरान ये विशेष ट्रेन करीब 7500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos